न्यूज 11 भारत
खलारी/डेस्क: आगामी 9 जुलाई को संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की पिपरवार और एनके एरिया की कोर कमिटी की बैठक संयुक्त रूप से शनिवार को डकरा ऑफीसर्स क्लब में संपन्न हुई . बैठक के अध्यक्षता झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के एनके एरिया अध्यक्ष जगरनाथ महतो और संचालन एरिया सचिव रथूं उरांव तिग्गा ने किया. बैठक में संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया कि आगामी 9 जुलाई की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को रैयत विस्थापित मोर्चा और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन समर्थन करते हुए इस हड़ताल में शामिल होगी.
रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि यह हड़ताल श्रमिको, विस्थापितो तथा देश के सार्वजनिक संपत्तियों को निजीकरण से बचाने के लिए अत्यंत जरूरी है . केंद्र सरकार के द्वारा मजदूर, विस्थापित हित के कानून, ट्रेड यूनियन की नीतियों को निरस्त व अपंग बनाने का साजिश किया जा रहा है. जिससे ट्रेड यूनियन और मजदूर अपनी आवाज को बुलंद करने में नाकामयाब रहेंगे. वही राम लखन गंझू ने कहा कि जल जंगल जमीन और अपने अधिकार को बचाने के लिए पिपरवार, एनके क्षेत्र के सभी मजदूर वर्ग एवं मूल रैयतों, किसानों विस्थापितों को एकजुट होकर 9 जुलाई की प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई.
बैठक का धन्यवाद ज्ञापन अमृत भोक्ता ने किया. बैठक में मुख्य रूप से इकबाल हुसैन, राम लखन गंझू, अमृत भोक्ता, रंथू उरांव तिग्गा, जगरन्नाथ महतो, नरेश गंझू, रामचंद्र उरांव, रतनलाल, तौहिद अंसारी, मो रिजवान, सचिन देव प्रसाद, वाल्मीकि पांडेय, मो मोजीबुल्लाह, राजू करमाली, सुनील यादव, राजेंद्र उरांव , रमेश तूरी, चंदन शर्मा, शाहिल अंसारी, मो मोबीन राजू मुरमू, देवनाथ महतो सहित कई लोग शामिल हुए.