Friday, Jun 6 2025 | Time 20:42 Hrs(IST)
  • रांची के अशोक नगर में आत्महत्या का मामला, पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी
  • रांची के अशोक नगर में आत्महत्या का मामला, पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी
  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग का किया दौरा, सैनिकों से की बातचीत
  • IPL 2025 Final: बेंगलुरु भगदड़ में विराट कोहली पर भी FIR दर्ज, कर्नाटक सरकार, आयोजकों की भी बढ़ीं मुश्किलें
  • कटरा से श्रीनगर का ट्रेन चलना ऐतिहासिक: सुधीर श्रीवास्तव
  • कटरा से श्रीनगर का ट्रेन चलना ऐतिहासिक: सुधीर श्रीवास्तव
  • 1117 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण हेतु 6 20 अरब स्वीकृत, हर स्वास्थ्य केंद्र को मिलेंगे 55 50 हजार रुपए
  • 1117 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण हेतु 6 20 अरब स्वीकृत, हर स्वास्थ्य केंद्र को मिलेंगे 55 50 हजार रुपए
  • रांची में बकरीद के मद्देनज़र निकाला गया फ्लैग मार्च, विभिन्न चौक चौराहों पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती
  • रांची में बकरीद के मद्देनज़र निकाला गया फ्लैग मार्च, विभिन्न चौक चौराहों पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती
  • रिम्स अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ी लापरवाही, दर्द से तड़पती रही मरीज, कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा
  • रिम्स अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ी लापरवाही, दर्द से तड़पती रही मरीज, कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा
  • हैदराबाद में भाजपा तेलंगाना मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, एक पेड़ मां के नाम के तहत किया वृक्षारोपण
  • हैदराबाद में भाजपा तेलंगाना मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, एक पेड़ मां के नाम के तहत किया वृक्षारोपण
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी
झारखंड


JAC 12th Science Topper 2025: चायवाले के बेटे अंकित ने रचा इतिहास, 12वीं साइंस परीक्षा में राज्य में किया टॉप

JAC 12th Science Topper 2025: चायवाले के बेटे अंकित ने रचा इतिहास, 12वीं साइंस परीक्षा में राज्य में किया टॉप

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार का रिजल्ट कई प्रेरणादायक कहानियां लेकर आया है, इनमें सबसे खास कहानी है अंकित कुमार साह की, जिन्होंने 476 अंक लाकर लड़कों में झारखंड के टॉपर बने हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले अंकित ने यह साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, अगर हौसला मजबूत हो तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है.

 

चाय की दुकान से लेकर टॉप तक का सफर

अंकित के पिता अनिल साह एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कभी आसान नहीं रही. लेकिन अंकित ने पढ़ाई को कभी रुकने नहीं दिया. वह चाय की दुकान के पीछे बैठकर घंटों पढ़ाई करते थे. उनके संघर्ष और लगन की कहानी हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा है.

 

JEE Mains में 99.68 परसेंटाइल, अब नजरें IIT पर

JAC बोर्ड में टॉप करने के साथ-साथ अंकित ने JEE Main 2025 में भी 99.68 परसेंटाइल स्कोर कर सभी को चौंका दिया है. अंकित कुमार साह अगला लक्ष्य है JEE Advanced को क्लियर कर देश के किसी टॉप IIT में दाखिला लेना. वह कंप्यूटर साइंस में करियर बनाना चाहते हैं.

 

अनुशासन, समर्पण और समय प्रबंधन ने दिलाई सफलता 

अंकित ने बताया कि उन्होंने एक सख्त रूटीन के साथ रोजाना पढ़ाई की. पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास, समय का प्रबंधन और सोशल मीडिया से दूरी, ये सब उनकी सफलता के अहम हिस्से रहे. स्कूल के शिक्षकों और स्थानीय कोचिंग संस्थान का मार्गदर्शन भी उन्हें निरंतर मिलता रहा.

 

गर्व से भरे माता-पिता की भावनाएं

जब रिजल्ट आया और अंकित का नाम राज्य के टॉपरों में शुमार हुआ, तो उनके पिता अनिल साह की आंखें भर आईं. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बेटे ने हमारी मेहनत को मान रखा. अब उसका सपना है IITian बनना, और हम अपने बेटे के हर कदम पर साथ हैं. अंकित की सफलता की कहानी इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि अगर जुनून सच्चा हो और मेहनत लगातार हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती.

 


 

अधिक खबरें
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग का किया दौरा,  सैनिकों से की बातचीत
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 8:34 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज हैदराबाद स्थित मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग का दौरा किया. उन्हें कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नीरज वार्ष्णेय, वीएसएम ने संस्थान में प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सैनिकों से बातचीत की और नई प्रयोगशालाओं का दौरा किया. उन्होंने नई परियोजनाओं को देखा और ईएमई तकनीशियनों के काम और एमएसएम और स्टार्टअप के साथ-साथ रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में एमसीईएमई की पहल की सराहना की. उन्होंने एमसीईएमई के परिसर में एक पौधा भी लगाया.

कटरा से श्रीनगर का ट्रेन चलना ऐतिहासिक: सुधीर श्रीवास्तव
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 8:29 PM

कटरा से श्रीनगर तक का आज से ट्रेन शुरू हो गई और प्रधानमंत्री ने खुद हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिवक्ता सब भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि यह शब्द दस, बीस वर्ष पहले किसी को बोलने पर कि कटरा से श्रीनगर का ट्रेन हो सकता है वह हंसता था और कहता था कि इस जन्म में संभव नहीं है.

1117 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण हेतु 6.20 अरब स्वीकृत, हर स्वास्थ्य केंद्र को मिलेंगे 55.50 हजार रुपए
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 8:21 PM

झारखंड के 1117 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को नया भवन मिलेगा. राज्य सरकार ने 1117 स्वास्थ्य उप केंद्रों में प्रति स्वास्थ्य केंद्र 55.50 लाख की दर से छह अरब 19 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति दे दी. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर सचिव मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने स्वीकृति दी. 15 में वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 -25 एवं 25 -26 हेतु स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है.

रांची में बकरीद के मद्देनज़र निकाला गया फ्लैग मार्च,  विभिन्न चौक चौराहों पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 7:35 PM

रांची में बकरीद के मद्देनज़र फ्लैग मार्च निकाला गया. सिटी एसपी, ADM लो एंड ऑडर, कोतवाली और सिटी डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी फ्लैग मार्च में शामिल हुए. बकरीद के मद्देनजर विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. वहीं, सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है. रांची पुलिस माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी. रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व त्यौहार मनाया जाए. शहर के विभिन्न सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी. माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वालों को चिन्हित किया जाएगा. शहर भर में बड़ी संख्या में जवान तैनात रहेंगे.

दो दिनों के दौरे पर झारखंड आने वाली हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें उनका पूरा कार्यक्रम
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 7:12 AM

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) दो दिनों के लिए झारखंड दौरे पर आ रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा 10 और 11 जून को होगा. राष्ट्रपति दौरे को लेकर झारखंड में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शुक्रवार को राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी