Wednesday, Jul 16 2025 | Time 03:16 Hrs(IST)
राजनीति


दिन में शांति की बात, रात में बमबारी! पुतिन पर ट्रंप का फूटा गुस्सा

दिन में शांति की बात, रात में बमबारी! पुतिन पर ट्रंप का फूटा गुस्सा
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति के बीच गरमा-गरमी का माहौल देखा जा सकता हैं. ट्रंप ने हाल ही में अपने एक बयान में पुतिन के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया. डोनाल्ड ट्रंप फीफा  वर्ल्ड कप फाइनल देखने गए हुए थे,  वहां से लौटने के पश्चात उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की.

 

'बातें अच्छे करते है लेकिन रात के अंधेरे में दूसरों पर बम की बौछार करते है'- ट्रंप 

ट्रंप ने मीडिया से  बातचीत के दौरान कहा कि वे पुतिन के द्वारा उठाए गए बेहद निराश हैं. उन्होंने इशारों-इशारों में तंज कस्ते हुए कहा कि पुतिन बहुत ही बेहतरीन तरीके से बातचीत करते हैं, बोलने में उनका जवाब नहीं है, वह इस काम में बहुत माहिर हैं. हालांकि वे रात के अंधेरे का सहारा लेकर दूसरों पर बम की बौछार भी कर देते हैं.

 

यूक्रेन और रूस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला 

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर ट्रंप की एक बार फिर हाल ही में पुतिन से बातचीत हुई थी, लेकिन बातचीत के बाद भी रूस ने फिर से यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करना जारी रखा. साथ ही हमलों की रफ्तार भी बढ़ा दी. जिस कारण से पुतिन से नाराज ट्रंप की यह प्रतिक्रिया सामने आई हैं. इन हमलों को ट्रंप  ने  दोगली नीति कहा हैं.  ट्रम्प का कहना है कि पुतिन दिन के उजाले में शांति का ढोंग करता है, और रात में हमला करता हैं.

 

यूक्रेन के युद्ध को रोकना उनकी प्राथमिकता में शामिल

दरहसल, चुनाव के समय से ही रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की समाप्ति करवाने की बातें ट्रंप कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को रोकना उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं. लेकिन अलग-अलग स्तर पर दोनों देशों  से बातचीत करने के बाद भी अभी तक स्तिथि में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला हिं. मार्च के बाद से रूस द्वारा यूक्रेन पर किये जा रहे हमलों में बढ़ोतरी ही देखने को मिल रही हैं.

 


अधिक खबरें
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:13 PM

झारखंड के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट मात्र औपचारिक नहीं रही, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और विभागीय कार्यों पर गंभीर, विस्तृत और प्रभावशाली चर्चा का केंद्र बनी.

विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद कुमार पांडेय
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 7:56 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा झूठ और नकारात्मकता की राजनीति कर रही है.

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मुलाकात कर जाना गुरुजी के स्वास्थ्य का हाल
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 7:34 PM

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने गंगाराम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली. सुदेश महतो ने कहा कि ईश्वर से कामना है कि गुरुजी को अति शीघ्र आरोग्य प्रदान करें.

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने पत्नी संग की हेमंत सोरेन से मुलाकात, गुरुजी के स्वास्थ्य का लिया हालचाल
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 5:57 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की सूचना के बाद देशभर से नेता उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं. इसी क्रम में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी धर्मपत्नी के साथ सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे.

झारखंड के नेताओं ने जाना गुरुजी की तबीयत का हालचाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले सभी दलों के नेता
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 5:34 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन उर्फ 'गुरुजी' की तबीयत खराब होने की खबर के बाद राज्य की सियासी हलचल तेज हो गई है. वे इन दिनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है.