Saturday, Jul 19 2025 | Time 07:05 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड


डिग्री कॉलेज महागामा के प्राचार्य ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को किया रेखांकित

डिग्री कॉलेज महागामा के प्राचार्य ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को किया रेखांकित

न्यूज 11 भारत


महागामा/डेस्क:  बुधवार को  डिग्री कॉलेज, महागामा, के सेमिनार हॉल संख्या 02  में NEP 2020 के नवीनतम संशोधन पर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के निर्देशानुसार दिनांक बुधवार को प्रातः 11 बजे, से शाम 4 बजे तक NEP – 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.  कार्यशाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राहुल कुमार संतोष के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ.

 

प्राचार्य डॉ राहुल कुमार संतोष ने अपने विचार NEP 2020 पर रखा और बड़े ही सारगर्भित तरीके से समझाया. उन्होंने कहा कि NEP 2020 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए है .इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता डिग्री कॉलेज महागामा के NEP नोडल ऑफिसर सह इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार मंडल रहे. डॉ संदीप ने  NEP 2020 के नवीनतम संशोधनों पर विस्तार से बताया और हर एक हुए परिवर्तनों को विस्तार से समझाया एवं विद्यार्थियों के सभी सवालों का जवाब दिया |इस कार्यशाला में मंच संचालन का कार्य महाविद्यालय के नामांकन प्रभारी सह मनोविज्ञान विषय के विभागाध्यक्ष शशिकांत वर्मा के द्वारा किया गया.अंत मे धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रशांत सिंह  के द्वारा किया किया गया |इस कार्यशाला में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे जिसमें समाजशास्त्र के डॉ नवलेश राम,हिंदी के डॉ अजय तिर्की ,वाणिज्य के रामसुंदर दास , संथाली के डॉ मनोज टुडू , फिजिक्स के डॉ सोमनाथ रॉय और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे.

 


 
अधिक खबरें
चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा