झारखंडPosted at: जुलाई 15, 2025 श्रावणी मेले के लिए 4 सहायक नगर आयुक्तों की प्रतिनियुक्ति, मेले के अंत तक प्रभावी रहेगा आदेश
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजकीय श्रावणी मेले 2025 के सफल आयोजन और नागरिक मूलभूत सुविधाओ को बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर विकास विभाग ने चार सहायक नगर आयुक्तों की प्रतिनियुक्ति की है. इस आशय की अधिसूचना विभाग के उप सचिव राजकुमार द्वारा जारी की गयी है. अधिसूचना के अनुसार रांची नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त सूरज प्रकाश चौधरी, चन्द्रदीप कुमार, धनबाद नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त मोटाय बानरा और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के सहायक नगर आयुक्त अरविन्द तिर्की को देवघर श्रावणी मेले के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. यह सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से देवघर नगर निगम में अपना योगदान समर्पित करेंगे. जिनकी प्रतिनियुक्ति की गयी है, उनसे सम्बंधित नगर निकायों के प्रमुखो को अविलम्ब विरमित करने का निर्देश दिया गया है. प्रतिनियुक्त अधिकारियो के आवासन की व्यवस्था देवघर नगर निगम द्वारा की जाएगी. यह आदेश श्रावणी मेले के अंत तक प्रभावी रहेगा.