Wednesday, Jul 16 2025 | Time 22:37 Hrs(IST)
  • यातायात व्यवस्था और वाहनों के आवागमन को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
  • यातायात व्यवस्था और वाहनों के आवागमन को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
  • सासाराम में यूनियन बैंक के मैनेजर विजय कुमार एवं स्टाफ विक्की कुमार सीबीआई के हत्थे चढ़े
  • सीएसआर कार्यालय बोकारो थर्मल में समारोह आयोजित कर महिलाओं के बीच किया गया प्रमाण पत्र का वितरण
  • सीएसआर कार्यालय बोकारो थर्मल में समारोह आयोजित कर महिलाओं के बीच किया गया प्रमाण पत्र का वितरण
  • बिना विलंब शुल्क के आदेश के बावजूद बीपी कॉलेज बुंडू में वसूला जा रहा शुल्क, छात्र आंदोलन की चेतावनी
  • बिना विलंब शुल्क के आदेश के बावजूद बीपी कॉलेज बुंडू में वसूला जा रहा शुल्क, छात्र आंदोलन की चेतावनी
  • DC ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए रुटलाइन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश
  • DC ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए रुटलाइन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश
  • बरवाडीह से भंडरिया तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से सफलता
  • बरवाडीह से भंडरिया तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से सफलता
  • झामुमो की गिद्ध राजनीति पर भाजपा का करारा हमला, कहा- झारखंड को तबाह कर अब दूसरे राज्यों में झाँक रहा है JMM
  • झामुमो की गिद्ध राजनीति पर भाजपा का करारा हमला, कहा- झारखंड को तबाह कर अब दूसरे राज्यों में झाँक रहा है JMM
  • बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में अपने खेत में धान की रोपाई कर जताई आत्मनिर्भरता की महत्वता
  • बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में अपने खेत में धान की रोपाई कर जताई आत्मनिर्भरता की महत्वता
झारखंड


विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद कुमार पांडेय

“हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं, भाजपा सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है” - विनोद कुमार पांडेय
विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद कुमार पांडेय

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा झूठ और नकारात्मकता की राजनीति कर रही है. पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं और भाजपा के नेताओं को यह पच नहीं रहा. रांची में हाल में तैयार हुए एलिवेटेड कॉरिडोर पर सरपट दौड़ते वाहन भाजपा को खूब दिख रहे होंगे. हेमंत सरकार विकास के प्रति गंभीर है और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. ये सब भाजपा को न तो पचेगा और न ही भाजपा इतने बड़े फलक पर कभी काम कर पाएगी. वैसे भी भाजपा को जातिय भेदभाव की राजनीति करने में महारत हासिल है, लेकिन भाजपा का ये गंदा खेल को भी झारखंड की जनता ने पूरी तरह विफल कर दिया है. 
 
पांडेय ने कहा, “यह वही भाजपा है, जिसके शासनकाल में झारखंड की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई थीं और सिंचाई परियोजनाएं सिर्फ फाइलों में चलती थीं. हेमंत सरकार ने लंबित परियोजनाओं को गति दी है, सड़कें चौड़ी हो रही हैं, पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से हो रहा है और गांव-गांव तक सिंचाई सुविधा पहुंच रही है. जहां तक अभियंताओं की नियुक्तियों का सवाल है, सारी प्रक्रिया चल रही है. भाजपा जानबूझकर तथ्य छिपा रही है.
 
भाजपा का सवाल हास्यप्रद :
दलमा में सावन महीने के दौरान लगाए गए शुल्क पर भी विनोद पांडेय ने भाजपा को आड़े हाथों लिया.  भाजपा जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है. हेमंत सरकार आस्था का सम्मान करती है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दलमा क्षेत्र में रास्तों का विकास, पानी और स्वास्थ्य की व्यवस्था कर रही है.
 
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के पास झारखंड में कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे विकास के कार्यों पर सवाल उठाकर और सनातन धर्म के नाम पर राजनीति कर जनता को गुमराह करना चाहते हैं. “हेमंत सरकार विकास और न्याय के रास्ते पर है. भाजपा पर व्यंग करते हुए कहा कि कफन और पूजा सामग्री पर टैक्स लगाने वाले लोग, जनता से तरह - तरह के कर वसूलने वाले किस मुंह से सवाल कर रहे हैं, ये हास्यप्रद है. भाजपा को याद रखना चाहिए कि जनता ने 2019 में उनके झूठ और अहंकार को नकार दिया था. अब वे फिर वही पुरानी रणनीति अपना रहे हैं, लेकिन झारखंड की जनता जागरूक है और इस बार भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी.
 

 

 

 

 

 

 
अधिक खबरें
बरवाडीह रेलवे स्टेशन और कॉलोनी में भारी जलजमाव, छतों से टपक रहा पानी, कर्मचारियों की जान जोखिम में!
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 9:11 PM

क्षेत्र में हो रही मूसलधार बारिश ने रेलवे की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है. बरवाडीह रेलवे स्टेशन परिसर में जलजमाव, छतों से पानी टपकना और दीवारों की रिसाव जैसी समस्याएं गहराती जा रही हैं. सबसे चिंताजनक स्थिति एसएम ऑफिस, क्रू लॉबी और रेलवे कॉलोनी की है, जहां पानी से संबंधित समस्याएं कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे

कोडरमा के डोमचांच में वज्रपात से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, खेत में काम करने के दौरान आये थे चपेट में
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 8:55 PM

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियाबर गांव में खेत में काम कर रहे एक पिता व उसकी पुत्री की वज्रपात से दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान घरबारियाबर निवासी 40 वर्षीय बासुदेव साव पिता नारायण साव व उनकी 15 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में की गई है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन

सीएसआर कार्यालय बोकारो थर्मल में समारोह आयोजित कर महिलाओं के बीच किया गया प्रमाण पत्र का वितरण
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 8:55 PM

दामोदर घाटी निगम की महत्वपूर्ण इकाई सीएसआर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं वा बालिकाओं के बीच प्रमाण प्रपत्र का वितरण बोकारो थर्मल में किया गया. यहां बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

सतगावां में मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, स्थिति गंभीर, कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 8:49 PM

सतगावां थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डस लिया, मजदूर अपना इलाज करवाने खुद पहुंचा और साथ में करैत सांप को भी लाया . सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में प्राथमिक उपचार कर , बेहतर ईलाज के लिए कोडरमा सदर रेफर कर दिया गया है , मजदूर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है . स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में फिर

पतरातू और भुरकुंडा के ग्रामीण क्षेत्रों में कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक  बिजली रहेगी बाधित
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 8:39 PM

भुरकुंडा और पतरातू के ग्रामीण क्षेत्रों में 17 जुलाई गुरुवार को 33केवी इनकमिंग 12 सी और 13 सी बिजली के लाईन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटी रहेगी. इस दौरान ट्रांसमिशन लाइन में कार्य किए जाएंगे. यह जानकारी बिजली विभाग के विद्युत अभियंता रोहिताश कुमार ने दी.