Saturday, Jul 12 2025 | Time 09:15 Hrs(IST)
  • देवघर: DC ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
देश-विदेश


सोनीपत में गरजे हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- हरियाणा चुनाव में बाप-बेटे का दुकान भी बंद हो जाएगा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर साधा निशाना
सोनीपत में गरजे हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- हरियाणा चुनाव में बाप-बेटे का दुकान भी बंद हो जाएगा

न्यूज़11भारत


रांची/डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने में विफल रहे, आगामी हरियाणा चुनाव में भूपिंदर हुडा और दीपेंद्र हुडा की पिता-पुत्र की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ेगा. सोनीपत में एक रैली को संबोधित करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जैसे लोकसभा चुनाव में मां-बेटे का दुकान नहीं चला, मेरा विश्वास है, हरियाणा चुनाव में बाप-बेटे का दुकान भी बंद हो जाएगा. भाजपा (हरियाणा में) सरकार बनाएगी और बाप-बेटे (भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा) चार धाम की तीर्थ यात्रा पर जाएंगे और यहां भाजपा के नायब सिंह सैनी फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे. 


 

8 अक्टूबर को होगा मतगणना

असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि वह लोगों को यह दावा करके धोखा दे रही है कि अगर भाजपा लोकसभा चुनाव में सत्ता में लौटी तो वह संविधान बदल देगी. कांग्रेस पार्टी ने हमारे समाज के एक खास वर्ग के साथ मिलकर कहा कि अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो वह संविधान बदल देगी. असम के सीएम ने कहा, "अगर भाजपा जीतती है, तो वह लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान बदल देगी. हर राज्य में उन्होंने (कांग्रेस ने) ऐसी बातें कही जो गलत थीं, लेकिन धोखा देने वाली थीं." बता दें कि हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होगा. जम्मू-कश्मीर में मतदान के साथ ही 8 अक्टूबर को मतगणना भी होगी.

 


 


 
अधिक खबरें
गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है UTI का खतरा, जानें इसके प्रमुख कारण और बचाव के उपाय
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:30 AM

जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इन दिनों डिहाइड्रेशन की समस्या आम होती है, लेकिन इसके साथ ही एक और गंभीर समस्या तेजी से बढ़ती है और वो है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई. खासकर महिलाओं में यह संक्रमण गर्मियों में अधिक देखा जाता हैं. कई स्टडीज बताती है कि हर दो में से एक महिला को जीवन में एक बार यूटीआई का सामना करना पड़ता हैं.

पिता ने ही कर दी होनहार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या! बड़ी वजह आयी सामने!
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:37 AM

खेल की दुनिया से आज एक दिल दहलाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आयी है. हरियाणा की राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गयी है. इस हत्या का इल्जाम और किसी पर नहीं बल्कि उनके पिता दीपक यादव के ऊपर लगा है. हत्या की वजह आपसी विवाद के साथ पिता का अवसाद में चलना बताया जा

लव बाइट से प्यार नहीं, मिल सकता है स्ट्रोक! डॉक्टरों की चेतावनी पर गौर करें वरना पड़ सकता है पछताना
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 1:20 PM

प्यार जताने के हजारों तरीके होते है लेकिन एक तरीका "हिक्की" या कहें "लव बाइट" भी है, जो युवाओं में ख़ासा लोकप्रिय हैं. गर्दन या शरीर के किसी हिस्से पर पड़े लाल-बैंगनी निशान को देखकर लोग इसे रोमांटिक मोमेंट की निशानी मानते है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि यह छोटा-सा प्यार भरा निशान सेहत पर भारी पड़ सकता हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लव बाइट सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह भी बन सकता हैं. इनमें से सबसे खतरनाक है स्ट्रोक का खतरा.

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग! कार से निकली पिस्टल, चली 12 गोलियां.. खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 8:28 AM

कनाडा के सरे शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के पहले इंटरनेशनल रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट KAP'S CAFE पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर दी. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक कार से उतरे युवक ने पिस्टल निकाली और करीब 10 से 12 राउंड फायर किए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बन गया हैं.

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड पॉपुलेशन डे? जानें इसकी शुरुआत, उद्देश्य और थीम
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 12:06 PM

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. इसका मकसद लोगों को दुनिया में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़े सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूक करना है. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यही रफ्तार बनी रही तो वर्ष 2050 तक दुनिया की आबादी 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है.