Tuesday, Jul 15 2025 | Time 04:51 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर! उमस से हाल-बेहाल, जल्द मिल सकती है राहत

26 से 28 अप्रैल तक आंधी, वज्रपात होने की संभावना
Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर! उमस से हाल-बेहाल, जल्द मिल सकती है राहत

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड इन दिनों तप रहा हैं. भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं हैं. यानी सभी झारखंडवासियों को पसीना बहाना ही पड़ेगा. बीते 24 घंटों में झारखंड में सबसे ज्यादा तापमान (43.1 डिग्री सेल्सियस) जमशेदपुर में दर्ज किया गया. वहीं डाल्टनगंज 43 डिग्री, चाईबासा 42.9 डिग्री, बोकारो 42.1 डिग्री और राजधानी रांची 38.4 डिग्री परा रहा.

 

इन दिनों में उमस से बढ़ेगी परेशानी

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को खूब परेशान करेगी. इन जिलों में रहेगा उमस से हाल-बेहाल: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह और धनबाद समेत कई जिले.

 

कैसा रहेगा आज का मौसम?

आज आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा. यानी सूरज पूरे जोश में रहेगा और धूप से राहत की कोई गुंजाइश नहीं हैं. 

 

11 जिलों में आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 अप्रैल तक झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि, और आंधी होने का येलो अलर्ट किया गया हैं. इस दिन बोकारो, धनबाद, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. साथ ही कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी संभावना हैं. इसके अलावा 27 अप्रैल को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. राजधानी रांची के अलावा रामगढ़, हजारीबाग, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. 

 


 

अधिक खबरें
गावां में पावरग्रिड चालू करने की मांग को लेकर चल रहा धरना, लिखित आश्वासन मिलने पर हुआ समाप्त
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:33 PM

गदर पावर ग्रिड पर भाकपा माले का पिछले 4 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना सोमवार वरीय अधिकारियों की लिखित आश्वासन मिलने पर समाप्त हो गया. इस दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता देवघर, सहायक अभियंता तिसरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गावां और अंचलाधिकारी गावां धरना स्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने लिखित आश्वासन

महागामा के ऊर्जानगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहली सावन सोमवारी पर श्रद्धालुओं का उमड़ा भारी जनसैलाब
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:22 PM

महागामा प्रखंड ऊर्जा नगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहला सावन सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा. सुबह से ही मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं. मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की.

मानपुर आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सर्वसम्मति से मीना कुमारी ओझा को सहायिका पद पर चुना गया
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:15 PM

प्रखंड के शिवबाबुडीह पंचायत के मानपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानपुर में ग्रामसभा संपन्न हुई. जहां सहायिका के रिक्त पद का चयन प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ रवि कुमार आनंद,पर्यवेक्षिका यशोदा देवी ,मुखिया राजेश ठाकुर,सेविका सुमिता देवी ,एएनएम ममता

सिल्ली प्रखंड पीडीएस डीलर एसोसिएशन का हुआ पुनर्गठन, जितेंद्र यादव बने अध्यक्ष
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:09 PM

सिल्ली प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड पीडीएस डीलर एसोसिएश की एक बैठक अजीत कुमार महतो की अध्यक्षता में की गई. बैठक में एसोसिएशन की मजबूती समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में प्रखंड पीडीएस डीलर एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया. जिसमें रांची जिला पीडीएस डीलर एसोसिएशन के ग्रामीण

बरतूआ गांव से कांवरियों का दल बाबा धाम के लिए हुए रवाना
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:02 PM

सावन के पावन महीना में शिव की कृपा पाने के लिए ग्राम बरतुआ से कांवरिया का जत्था सोमवार को बाबा धाम के लिए रवाना हुए. इसमें कांवरियों को दल गांव के शिव मंदिर में जाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया. जानकारी देते हुए अजीत कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर पैदल यात्रा के लिए बाबा धाम देवघर में भगवान