Wednesday, Jun 25 2025 | Time 10:32 Hrs(IST)
  • रांची में 50 करोड़ की टैक्स चोरी का भंडाफोड़, दो कारोबारी गिरफ्तार
  • सिल्ली के मारदू गांव में सुबह-सुबह बाघ जैसी बड़ी बिल्ली के जानवर की दस्तक, घर में घुसा – बच्चियां सुरक्षित, गांव में दहशत का माहौल
  • मुंगेर में बदमाशों ने वार्ड पंचायत के सदस्य को मारी गोली, भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी फरार
  • झारखंड में मॉनसूनी बारिश ने दी दस्तक, अगले तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में अलर्ट जारी
  • 46 एजेंडों पर नितीश कैबिनेट में लगी मुहर, विधवा और वृद्ध-दिव्यांग को 1100 रूपये पेंशन देने को मिली मंजूरी
झारखंड


गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापेमारी में JJMP का सक्रिय सदस्य फिरोज अंसारी गिरफ्तार

गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापेमारी में JJMP का सक्रिय सदस्य फिरोज अंसारी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत

गुमला/डेस्क: मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर लगातार नक्सलियों के विरुध अभियान चलाया जा रहा हैं. इसी क्रम में दिनांक 23.06.25 को पुलिस अधीक्षक, गुमला को गुप्त सूचना मिली कि बिशुनपुर थाना अन्तर्गत ग्राम घाघरा के जंगलो में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सुप्रिमो रविन्द्र यादव अपने दस्ता के साथ भ्रमणशील है. एवं कोई बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. 
 
उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गुमला के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. जिसमें झारखंड जगुवार के ए०जी०-39 के साथ संयुक्त रूप से बिशुनपुर थाना के रिजर्व बल छापामारी अभियान टीम में शामिल किये गये. इस सूचना का सन्हा दर्ज करते हुए छापामारी टीम ग्राम-घाघरा के जंगल में पहुंची. जैसे ग्राम घाघरा पहुंचे तो देखे कि कुछ व्यक्ति हथियार के साथ गावं के सामने वाले जंगल में है. छापामारी दल को अपनी ओर आता देख सभी संदिग्ध व्यक्ति (जेजेएमपी) जंगल की ओर भागने लगे. 
 
जिनमें से एक व्यक्ति को छापामारी टीम के द्वारा घेराबंदी करते हुए खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता कड़ाई से पूछने पर उसने अपना नाम जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य फिरोज अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पे० कलीम अंसारी उर्फ कलीम असारी सा० रूबेद, थाना जोबांग जिला लोहरदगा बताया जो झारखंड सरकार के आत्म समर्पण निति के अंतर्गत पाँच लाख का इनामी घोषित है जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास से एक 303 राईफल, एक पीठ्ठु बैंग पाया गया. इस संबंध में पाये गये अन्यानेस्त्र के बारें में कागजात की मांग की गई तो दिखाने में असफल रहा. चूंकि बिना अनुज्ञप्ति के अग्नयास्त्र एवं गोली रखना एवं प्रयोग करना एक संज्ञेय अपराध है. उक्त अपराध के विरूद्ध आज उन्हें विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में अग्रसारित किया जा रहा है.
 
जप्त समानों को विवरणी-
1. एक 303 राईफल
2. 303 राईफल का 200 (दो सौ) राउंड जिंदा गोली
3. 7.62 एम०एम० का 150 (एक सौ पंचास जिंदा गोली
4. तीन स्मार्टफोन
5. दो की पैड
6. दो डायरी
7. एक मोबाईल का चार्जर
8. एक जियो कंपनी का राउटर
9. एक पिठ्ठु बैंग
 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. फिरोज अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पे० कलीम अंसारी उर्फ कलीम असारी सा० रूबेद, थाना जोबांग जिला लोहरदगा.
 
छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम-
1. सुरेश प्रसाद यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गुमला.
2. विनय कुमार, पुलिस निरीक्षक, गुमला अंचल
3. राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बिशुनपुर थाना 
4. पुनित मिंज, थाना प्रभारी घाघरा थाना
5. पु०अ०नि० तरूण कुमार
6. पु०अ०नि० मो० जहांगीर
7. आ०स० 35 निरज कुमार तिवारी एवं आ०स० 2370 मो० जावेद अख्तर
8. बिशुनपुर थाना रिजर्व गार्ड एवं गुमला क्यू०आर०टी० बल
 
आपराधिक इतिहास
1. जोबांग थाना कांड सं0 04/2010, दि० 24.06.2010 धारा-147/148/149/341/342/504/385/379 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट
2. जोबांग थाना कांड सं० 08/2010, दि० 01.10.2010 धारा-25 (1-B) a/26 Arms Act एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट
3. सेन्हा थाना कांड सं0 41/2019 दिनांक 13.06.2019 धारा 147/148/149/307/186/353 भा०द०वि० 25(1-B)a/25(1-A)/26(i)(ii)/27(i) (ii)/35 Arms Act एवं 10/13/16/17 UAP Act-1969 तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट
4. सेन्हा थाना कांड सं0 66/2023 दिनांक 15.05.2023 धारा 147/148/149/341/342/504/506/364/307 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट
5. सेन्हा थाना कांड सं0 27/2023 दिनांक 24.02.2023, धारा 386/387 भा०द०9 वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट
6. लोतहार थाना कांड सं0 12/2016, धारा 364/365 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट
7. लोतहार थाना कांड सं0 21/2017, दिनांक 07.02.2017, धारा-147/148/149/341/323//384/386/307/379/427/504/506 भा०द०वि०, एवं 10/13/16/17 UAP Act-1969
8. लोतहार थाना कांड सं0 236/2021, दिनांक 30.09.2021, धारा-147/148/149/333/353/307/302/120बी भा०द०वि०, 25 (1-A)/25(1-AA)/26(2)/27/35 Arms Act, 10/13/16/17 UAP Act-1969, तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट
9. लोतहार थाना कांड सं0 284/2022, दिनांक 22.11.2022, धारा-147/148/149/353/307 / 120बी भा०द०वि०, 25 (1-A)/25 (1-AA)/26(2)/27/35 Arms Act, 10/13/16/17 UAP Act -1969, एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट
10. कुरुमगड़ थाना कांड सं0 25/21 दिनांक 29.11.21 धारा-364/365/427/34 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट.
11. चैनपुर थाना कांड सं0 05/22 दि० 29.03.22 धारा-307/302/120बी भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट.
 
 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनिर्मित झारखंड भवन का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 9:57 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के क्रम में मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन में अतिथियों से जुड़ी सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए एवं नियमित साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का मेंटेनेंस सुनिश्चित की जानी चाहिए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित झारखंड भवन स्थित अतिथि कक्ष, कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया. मौके पर विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, विधायक सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल सहित झारखंड भवन नई दिल्ली के अन्य पदाधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.

वर्ष 2025 के मोहर्रम का जुलूस पूरे अकीदत व एहतराम के साथ-साथ पूरे जोशो - खरोश से निकाले जाने का निर्णय
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 9:50 PM

सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची द्वारा आयोजित मधुबन मार्केट मेन रोड रांची, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के प्रधान कार्यालयपरिसर में मुहर्रम से संबंधित बैठक कमेटी के सरपरस्त मो. सईद के सरपरस्ती व जावेद गद्दी कीअध्यक्षता में सफलता पूर्वक संपन्न हुई, जिसमें धवताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा पप्पू गद्दी, इमाम बख़्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मोहम्मद महजूद, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष जावेद गद्दी, महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो. इसलाम, उपाध्यक्ष मो. आफताब, सचिव मो. तौहीद , अब्दुल कादिर रब्बानी सहित तमाम पदाधिकारी के साथ-साथ दोनों प्रमुख खलीफा के अधीन आने वाले तमाम खलीफा एवं प्रमुख पदाधिकारीगण बैठक में भाग लिए.

25 जून को 24 सांगठनिक जिलों में आपातकाल के 50वें वर्ष पर भाजपा करेगी संगोष्ठी, प्रेसवार्ता, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण कार्यक्रम: बालमुकुंद सहाय
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 9:41 PM

प्रदेश भाजपा 25 और 26 जून को लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल के 50 वें वर्ष में संगोष्ठी, मॉक पार्लियामेंट,प्रेसवार्ता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाएगी. यह जानकारी कार्यक्रम के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने दी. उन्होंने बताया कि 25 जून को प्रदेश के 24 सांगठनिक जिलों में संगोष्ठी,प्रेसवार्ता और प्रदर्शनी आयोजित होगी जिसमें प्रदेश के नेतागण मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे. कहा कि रांची, हजारीबाग और सरायकेला खरसावां जिला में 26 जून मॉक पार्लियामेंट, संगोष्ठी, प्रेसवार्ता और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हैं.

सांसद ढुल्लू महतो के बिगड़े बोल: बैठक के दौरान हिलटॉप आउटसोर्सिंग के GM पर भड़के, कहा -
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 9:24 PM

धनबाद से भाजपा सांसद ढुल्लू महतो एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सिनिडीह गेस्ट हाउस में एक बैठक के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से हिलटॉप आउटसोर्सिंग के जीएम कौशल पांडेय को अपशब्द कहे और जमकर फटकार लगाई. बैठक में बीसीसीएल (BCCL) के अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अफसर और प्रभावित रैयत मौजूद थे. गुस्से में लाल सांसद ढुल्लू ने जीएम से कहा - "उठो, भागो यहां से, वरना चटाक से मारकर मुंह फोड़ देंगे". इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी आदेश दिया कि पहले इन्हें यहां से बाहर निकाला जाए.

गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापेमारी में JJMP का सक्रिय सदस्य फिरोज अंसारी गिरफ्तार
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 8:57 PM

मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर लगातार नक्सलियों के विरुध अभियान चलाया जा रहा हैं. इसी क्रम में दिनांक 23.06.25 को पुलिस अधीक्षक, गुमला को गुप्त सूचना मिली कि बिशुनपुर थाना अन्तर्गत ग्राम घाघरा के जंगलो में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सुप्रिमो रविन्द्र यादव अपने दस्ता के साथ भ्रमणशील है. एवं कोई बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है.