Sunday, Jun 8 2025 | Time 03:24 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


गेल इंडिया की लापरवाही से मची अफरा-तफरी, अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में गैस लिकेज से परेशानी

गेल इंडिया की लापरवाही से मची अफरा-तफरी, अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में गैस लिकेज से परेशानी

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: राजधानी रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में गेल इंडिया की लापरवाही एक बड़ी घटना का कारण बन सकती थी. कॉलोनी में भूमिगत पाइपलाइन से गैस लीक होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और दहशत का माहौल बन गया.
 
जानकारी के अनुसार, गेल इंडिया द्वारा भूमिगत पाइप को जैसे तैसे इंस्टॉल कर दिया गया था. हैरानी की बात ये है कि जब गेल इंडिया की टीम मौके पर पहुंची तो कैमरे तो देखते ही बिना कुछ कहे वहां से भाग गई. हालांकि उसके बाद आनन-फानन में गैस लीकेज को रोकने की कोशिश की गई.
 
 

 

 

 

अधिक खबरें
गेल इंडिया की लापरवाही से मची अफरा-तफरी, अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में गैस लिकेज से परेशानी
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 11:56 AM

राजधानी रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में गेल इंडिया की लापरवाही एक बड़ी घटना का कारण बन सकती थी. कॉलोनी में भूमिगत पाइपलाइन से गैस लीक होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और दहशत का माहौल बन गया.

कल हुआ फ्लाइओवर का उद्घाटन, आज से बाइकर्स गैंग ने शुरू की स्टन्टबाजी, परिवहन मंत्री ने दिया कार्रवाई का निर्देश
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 10:54 PM

कल ही रांची के सिरमटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया और आज से ही बाइकर्स गैंग ने फ्लाइओवर पर स्टन्टबाजी शुरू कर दी. परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रांची पुलिस को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. जिसपर रांची ट्राफिक पुलिस ने रिप्लाइ करते हुए कहा कि उक्त वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की जा रही है. नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी. सड़क सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

रांची की सड़कों और चौराहो के सुंदरीकरण की पहल, प्रधान सचिव ने डीपीआर को जल्द तकनीकी स्वीकृति देने का दिया निर्देश
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 8:50 PM

राजधानी रांची को गरिमामयी और आकर्षक बनाने की पहल शुरू हो गयी है. इसके लिए प्रथम चरण में पांच योजनाओं पर काम शुरू होगा. शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सुंदरीकरण के लिए डिजाइन बनाने वाली एजेंसी मास एन वायड का प्रस्तुतिकरण देखा. जल्द डीपीआर की तकनीकी स्वीकृति करा कर काम शुरू करने का निर्देश दिया. इसके तहत पांच योजनाएं शामिल है जिन पर लगभग 38 करोड़ रुफये खर्च होंगे.

रांची के अशोक नगर में आत्महत्या का मामला, पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 8:40 PM

रांची के अशोक नगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. रोड नंबर चार स्थित मकान संख्या 330 में रहने वाले प्रशांत दत्ता नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि प्रशांत का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. झगड़े के बाद पत्नी घर से फरार हो गई. इसी तनाव में आकर प्रशांत ने खुदकुशी जैसा खौफनाक कदम उठा लिया.

कटरा से श्रीनगर का ट्रेन चलना ऐतिहासिक: सुधीर श्रीवास्तव
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 8:29 PM

कटरा से श्रीनगर तक का आज से ट्रेन शुरू हो गई और प्रधानमंत्री ने खुद हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिवक्ता सब भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि यह शब्द दस, बीस वर्ष पहले किसी को बोलने पर कि कटरा से श्रीनगर का ट्रेन हो सकता है वह हंसता था और कहता था कि इस जन्म में संभव नहीं है.