Monday, Aug 4 2025 | Time 04:25 Hrs(IST)
झारखंड


10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में निकलेगी तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा - मनोज सिंह

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस भी मनायेगी भाजपा
10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में निकलेगी तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा - मनोज सिंह

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगी.प्रदेश संयोजक एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए नन्द जी प्रसाद, शशांक राज, बबलू भगत,और सीमा सिंह को सह संयोजक बनाया गया है. उन्होंने बताया कि तैयारियों को लेकर 3 अगस्त से 5 अगस्त तक विभिन्न जिलों में और 6 से 10 अगस्त तक मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित होंगी.


मनोज सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 3 अगस्त को रांची महानगर की बैठक में शामिल होंगे जबकि संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह 5 अगस्त को रामगढ़ ,3 अगस्त को प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू लोहरदगा ,डॉ प्रदीप वर्मा रांची ग्रामीण जिला ,4 अगस्त को प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह लातेहार में,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद 6 अगस्त को जमशेदपुर महानगर,विकास प्रीतम 5 अगस्त को चतरा ,6 अगस्त को गढ़वा,आरती कुजूर खूंटी, बड़ कुंवर गगराई पूर्वी सिंहभूम ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी धनबाद महानगर और ग्रामीण की कार्यशाला में 5 अगस्त को शामिल होंगे.  10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा आयोजित होगी. इसके साथ 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों ,प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों, प्रतिष्ठानों,पर कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराने का आग्रह किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को पार्टी विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाएगी.


यह भी पढ़ें: एसडीएम ने गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड का किया निरीक्षण, समन्वय और पारदर्शिता पर दिया जोर


 


 

अधिक खबरें
प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं मुख्यमंत्री सारथी योजनांतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र का रोजगार मेला
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:43 PM

रविवार को ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया गया इस मेला का उद्घाटन मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुखिया नंदकिशोर महतो एवं संचालन

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पतरातु ने 'न्यूज़ 11' संवाददाता को रक्षा सूत्र बांधा
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:29 PM

ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र पतरातू में रविवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया NEWS 11 भारत के बन्धु सुमित कुमार पाठक जी को नशामुक्त भारत अभियान एवं दिव्य ईश्वरीय रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत बीके रामदेव ने सम्मानित कर उन्हें ईश्वरीय सौगात वा प्रसाद भेंट किया गया. ब्रह्माकुमारी रोशनी ने शिव रक्षासूत्र बांध कर लंम्बी आयु और मंगल जीवन की शुभकामना की

थर्मल पावर वर्कर्स यूनियन की हुई बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:11 PM

थर्मल पावर वर्कर्स यूनियन (इंटक फेडरेशन) पीवीयूएनएल पतरातू का बैठक हुई. इसकी‌अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ( इंटक फेडरेशन) के जिला अध्यक्ष एवं थर्मल पावर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सरफराज अहमद व संचालन राजकुमार महतो द्वारा किया गया. बैठक में थर्मल पावर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि मजदूरों के विभिन्न

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो के सभागार में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:03 PM

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में रविवार को विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उदघाटन चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जाहिद अख्तर द्वारा फीता काटकर कर किया गया.मौके पर डॉक्टर जाहिद अख्तर ने माताओं द्वारा अपने बच्चों को स्तन पान कराने के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया माँ का

कटिया से पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन को किया गया रिचार्ज
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 8:53 PM

रविवार देर शाम कटिया से पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन का रिचार्ज किया गया. इस संबंध में महा प्रबंधक ट्रांसमिशन जोन के हजारीबाग के रजलाल पासवान ने बताया कि कटिया से पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन का रिचार्ज किया गया है. 24 घंटे तक लोड रखा जाएगा उसके बाद पीवीयूएनएल के सजेशन के अनुसार लोड डालेंगे और ऑर्गेनाइजेशन करेंगे और आगे