Tuesday, Jun 24 2025 | Time 14:50 Hrs(IST)
  • बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
  • बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे जमुई
  • मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
  • मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
  • राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
  • राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
  • आपदा से बचाव के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान, आठ प्रचार वाहन रवाना
  • रामपुर लुगाई में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
  • दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गंगाराम अस्पताल में पिता शिबू सोरेन से करेंगे मुलाकात
  • सहायता शिविर में बदइंतजामी दिव्यांग और बुजुर्गों को घंटों इंतजार, सुविधाओं का टोटा
  • सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा लापरवाही के आरोप में डॉक्टरों पर फूटा गुस्सा
  • राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
  • राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
  • जिला प्रशासन मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर चला रही जागरूकता अभियान लेकिन यंहा प्रधानध्यापक ही गुटकाबाज
झारखंड


चार गुनी बारिश से झारखंड में तबाही, वज्रपात से तीन की मौत, 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी

चार गुनी बारिश से झारखंड में तबाही, वज्रपात से तीन की मौत, 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मानसून की एंट्री के साथ ही बारिश ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. राज्य में केवल सात दिनों में 248 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि रांची में यह आंकड़ा 459 मिमी तक पहुंच चुका है. आमतौर पर जून के महीने में रांची में 123 मिमी बारिश होती है, यानी इस बार चार गुनी बारिश रिकॉर्ड की गई है. 
 
मौसम विभाग का अलर्ट: राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग ने 29 जून तक बारिश की संभावना जताई है. 24 जून को रांची, खूंटी, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और पलामू में वज्रपात और बारिश का पूर्वानुमान है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 
 
तेज बारिश से जलजमाव, तापमान में गिरावट
सोमवार को रांची में एक घंटे के भीतर 45 मिमी बारिश हुई. हजारीबाग में 55 मिमी, जमशेदपुर में 25 मिमी और लातेहार में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है. रांची का अधिकतम तापमान 31.2°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा. 
 
वज्रपात से तीन की मौत, मवेशी भी हताहत
सोमवार को वज्रपात से सोनाहातू में दो महिलाओं की मौत हो गई. रांची में बहूबाजार के पास स्कूल की दीवार गिरने से एक पिता की मौत और उसका पुत्र घायल हो गया. वहीं बुंडू में वज्रपात से कई मवेशियों की जान गई है. 
 
अगले तीन दिनों के लिए चेतावनी
26 जून को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 27 जून को छह जिलों – खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला – में भारी बारिश की संभावना है. 
 
अब तक कहां कितनी बारिश?
रांची: 45 मिमी
हजारीबाग: 55 मिमी
लातेहार: 45 मिमी
जमशेदपुर: 25 मिमी
देवघर: 17 मिमी
बोकारो: 15 मिमी
गुमला: 2 मिमी
खूंटी: 1 मिमी
सिमडेगा: 3 मिमी
मेदिनीनगर: छिटपुट
 
झारखंड में बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं वज्रपात और जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सतर्क रहने की जरूरत है. 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 2:31 PM

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मुरी ने ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत रविवार रात मुरी रेलवे स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान अवैध रूप से शराब ले जा रहे दो तस्करों को धर दबोचा गया. पकड़े गए आरोपी झारखंड से शराब को बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे. आरपीएफ द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया, जिनके पास भारी बैग थे. पूछताछ एवं तलाशी में दोनों की पहचान गणेश प्रसाद (55), निवासी गया जिला एवं मोहित कुमार (21), निवासी पटना जिला, बिहार के रूप में हुई.

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 2:20 PM

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन लोहरदगा जिला का बैठक सेरेंगहातू पंचायत के अशोक साहू के आवास पर रखा गया. बैठक की अध्यक्षता लोहरदगा जिला अध्यक्ष दीपक साहू एवं संचालन जिला युवा अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण छोटा नागपुर प्रमंडल के पांच जिला लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और रांची सहित सात जिलों में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ओबीसी आरक्षण को शून्य कर दिया गया है, जबकि विशेष कर पांच ज़िलों में ओबीसी तेली जाति की आबादी 10 प्रतिशत से अधिक है.

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गंगाराम अस्पताल में पिता शिबू सोरेन से करेंगे मुलाकात
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 2:03 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली पहुंचे. एयरपोर्ट से वह सीधे सर गंगाराम अस्पताल के लिए रवाना हुए जहां वह अपने पिता और पूर्व CM शिबू सोरेन से मुलाकात करेंगे. बता दें कि, शिबू सोरेन इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके स्वास्थ्य की जानकारी और हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं.

राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 1:35 AM

राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया है. विधायक सीपी सिंह के अगुवाई में शहर अंचल का घेराव किया गया. अंचल कार्यालय को भाजपा ने कलेक्शन कार्यालय बताया. भाजपा का कहना है कि यहां बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं होता है. जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र के लिए भी पैसे लिए जाते हैं. कानून व्यवस्था इतना गिर गया है कि लोग असुरक्षित महसूस करने लगे है. कब किसके साथ क्या घटना घट जाए भगवान ही जाने.

झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों के खिलाफ FIR की जांच पर रोक लगाई
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 11:36 AM

प्रदर्शनकारी मौत मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी की जांच पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. यह प्राथमिकी एक प्रदर्शनकारी की मौत के मामले में दर्ज की गई थी, जिससे BSL के अधिकारियों को महत्वपूर्ण राहत मिली है.