Thursday, Jul 10 2025 | Time 04:01 Hrs(IST)
झारखंड


देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में उतरे फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यकर्ता, मोदी सरकार को बताया मजदूर विरोधी

4 लेबर कोड वापस लेने की उठायी मांग
देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में उतरे फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यकर्ता, मोदी सरकार को बताया मजदूर विरोधी

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 


बेंगाबाद/डेस्क: बुधवार को आहूत देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने बेंगाबाद की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और मोदी सरकार से द्वारा लाए गए मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड वापस लेने सहित कई मांगों को रखा. कार्यक्रम की अगवाई करते हुए बेंगाबाद के पूर्व जिप सदस्य एवं फारवर्ड ब्लाक नेता राजेश यादव ने कहा कि, मोदी सरकार सत्ता में आने के समय से ही लगातार किसान-मजदूरों के खिलाफ काम कर रही है. एक-एक कर सार्वजनिक उपक्रम बेचे जा रहे हैं. युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा. किसानों के खिलाफ काले कानून लाए जिसे आंदोलन के बल पर वापस कराया गया. अब मजदूरों के खिलाफ चार लेबर कोड लागू किया गया है, जो मजदूरों को पूंजी के शोषण के अधीन करने के लिए है. इसे देश का मजदूर वर्ग कभी स्वीकार नहीं करेगा. 
 
उन्होंने कहा कि, आज के आंदोलन के जरिए सभी मजदूरों के लिए न्यूनतम 26000 रुपए प्रतिमाह वेतन/मजदूरी निर्धारित करने, सबों को मुफ्त शिक्षा-चिकित्सा-आवास की सुविधा उपलब्ध कराने, किसानों के लिए एमएसपी लागू करने, देश के संविधान के मूलभूत मूल्य पर हमले बंद करने, अभिव्यक्ति के अधिकार और विचारों की असहमति पर कुठाराघात बंद करने सहित अन्य मांग किए गए.
 
साथ ही, स्थानीय सवालों के तहत ग्रामीण क्षेत्र की सभी पे जलापूर्ति योजनाओं को तत्काल चालू करने, राशन चोरी बंद कर गरीबों को मिलने वाला अतिरिक्त 3 माह का राशन वितरण करने, बंद किए गए सभी सरकारी स्कूलों को चालू करने, माफियाओं द्वारा गरीबों को भूदान में मिली जमीन की लूट बंद कर उन्हें भूमिहीनों के हवाले करने सहित अन्य मांगे किए गए. 
 
यह भी ऐलान किया गया कि जन सवालों पर संघर्ष तेज किया जाएगा. आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, राजेंद्र मंडल, शंभू ठाकुर, मनोज यादव, फोदार सिंह, संजय चौधरी, चोवा रजक, राजू पासवान, शंभू तुरी, झारखंडी मंडल, महेंद्र साव, महेश वर्मा, सुखदेव गोस्वामी, मुरारी यादव, बिरजू कोल, छोटेलाल यादव, झरी कोल, नंदलाल रजक, उमेश यादव, शंकर यादव, रियाज अंसारी, अख्तर अंसारी, कंचन देवी, चंपा देवी, मुनिया देवी, प्रदीप यादव, अशोक सिंह, गजाधर सिंह, रामा तुरी, कुमार सिंह, दुखी तुरी, फुलवा देवी, भूदाली पंडित, गजाधर सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
 
अधिक खबरें
राष्ट्रव्यापी हड़ताल  के समर्थन में सिल्ली आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:52 PM

यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सिल्ली प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बुधवार को हड़ताल में रही एवं 17 सूत्री मांगों के समर्थन मे सिल्ली प्रखंड मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. वहीं रसोईया हड़ताल से बाहर रही. आंगनबाड़ी सेविका का आरोप है कि आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय, सेवा शर्तें, स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा

जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:44 PM

मुरी ओपी अंतर्गत कोकोराना गांव में जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे एवं घायल से मुलाकात कर हालचाल जाना. जानकारी के मुताबिक कोकोराना निवासी श्रीपद महतो की पत्नी

चंदवा प्रखंड में लगभग 150 अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:37 PM

: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास को पूर्ण कर चुके लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 150 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. गृह प्रवेश कार्यक्रम के मौके पर जिले के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद एवं बीडीओ चंदन

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में  ईसीआरईयू ने आम सभा का किया आयोजन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:29 PM

केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा देशव्यापी हड़ताल के समर्थन मे ईसीआरईयू पतरातू द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता पतरातु शाखा के सचिव संजीव कुमार ने की .इसमें केंद्रीय महासचिव मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित थे. सभा के माध्यम से कहा गया कि चार श्रम कानून को रद्द करने ,एनपीएस यूपीएस रद्द कर ओपीएस बहाल करने निजीकरण

अमर कुमार बाउरी ने नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधि सिमंत कुमार उरांव को दी बधाई
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:22 PM

सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत चंदनकियारी प्रखंडों में पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाले कार्यकर्ता सिमंत कुमार उरांव को प्रखंड का अनुसूचित जनजाति अनुसुचितजाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सांसद प्रतिनिधी मनोनीत किया गया है. सांसद प्रतिनिधि बनने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चंदनकियारी के पूर्व विधायक