Sunday, Jul 13 2025 | Time 13:36 Hrs(IST)
  • दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 की उम्र में ली अंतिम सांस
  • चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों रुपए के गहने और घरेलू सामान पर किया हाथ साफ
  • गुफा में दो बेटियों संग रह रही थी रसियन महिला हालत ऐसी पुलिस भी रह गई हैरान
  • रांची: रिंग रोड पर विदेशी शराब से लदा वाहन पलटा, सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें
  • ‘बिग बॉस’ की इस एक्स कंटेस्टेंट के घर हुई चोरी, नौकर 4 5 लाख रूपए लेकर हुआ फरार
  • मेदिनीनगर में बैंक लूट का असफल प्रयास, अलर्म ने बचाया लूटकांड से चोरों की हुई सिटी पीटी गुल
  • 17 जुलाई को दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा भव्य सम्मान समारोह, राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री करेंगे झारखंड के दो शहरों को सम्मानित
  • उज्ज्वल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार हस्तियों को किया मनोनीत, हर क्षेत्र से जुड़ी है खास पहचान
  • अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक की मौत
  • फुलसुरी में वज्रपात से दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में तीन दिन इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ, तूफानी हवाएं की चेतावनी
खेल


महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने लिया संन्यास, टोक्यो ओलंपिक में किया था शानदार प्रदर्शन

महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने लिया संन्यास, टोक्यो ओलंपिक में किया था शानदार प्रदर्शन

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. संन्यास की घोषणा के साथ ही रानी रामपाल की 16 वर्षों के हॉकी करियर का अंत हो गया. बता दें कि रानी रामपाल की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक (2020) में चौथा स्थान हासिल किया था. ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का ये बेस्ट प्रदर्शन था. 29 वर्ष की रानी रामपाल ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 254 मैचों में 205 गोल किए हैं.

 

29 वर्षीय दिग्गज फॉरवर्ड रानी ने ओलंपिक क्वालिफायर (2008) के जरिए 14 साल की उम्र में इंटरनेशनल हॉकी में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की जीतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. साल 2017 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने वूमेन्स एशिया कप में रजत पदक और एशियन गेम्स (2018) में सिल्वर मेडल जीता था, जिसमें रानी रामपाल भी हिस्सा थी. रानी रामपाल को वर्ष 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उसी वर्ष रानी को देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री भी मिला. रानी रामपाल को को हाल ही में भारतीय सब जूनियर महिला टीम का राष्ट्रीय कोच नियक्त किया गया था.


 


 

 
अधिक खबरें
झारखंड की मिनी तलवारबाजी टीम ने नासिक में दिखाया दमखम, पांच पदक के साथ लौटे खिलाड़ी
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 4:39 PM

नासिक में आयोजित 13वीं मिनी और 7वीं चाइल्ड राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई तक आयोजित हुई थी. बुधवार को जब टीम रांची लौटी तो हटिया रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. झारखंड तलवारबाजी संघ के महासचिव जय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष करमवीर उरांव भी उपस्थित थे.

टीम इंडिया की जीत के बाद बिहार में आकाशदीप का गांव मना रहा जश्न
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 3:51 PM

रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव के रहने वाले टीम इंडिया के क्रिकेटर आकाशदीप ने इंग्लैंड में दूसरे टेस्ट मैच में कमाल कर दिया. उन्होंने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी से भारत की जीत का रास्ता साफ किया, बल्कि 10 विकेट दोनों पारियों में भी झटक लिये. उनके इस गौरव पूर्व प्रदर्शन से उनका गांव गौरवान्वित है. आकाशदीप की माता

इंगलैंड को 336 रनों के विशाल अंतर से हराकर भारत ने एजबेस्टन में पहली बार जीता टेस्ट
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 10:20 PM

जो काम भारत के दिग्गज कप्तान नहीं कर सके उसे कर दिखाया है युवा कप्तान शुभमन गिल और उसकी सेना ने. भारत ने 58 सालों में पहली बार इंगलैंड के एजबेस्टन ग्राउंड पर कोई टेस्ट मैच जीता है. वह भी इतने विशाल अन्तर से जिसकी कल्पना खुद इंगलैंड टीम ने भी नहीं की होगी. भारत ने इंग्लैंड से दूसरा टेस्ट मैच 336 रनों से जीतकर पांच टेस्ट

England vs India, 2nd Test: कप्तान शुभमन गिल का ऐतिहासिक दोहरा शतक, भारत ने रचा इतिहास
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 8:16 PM

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने एजबेस्टन के मैदान पर अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गिल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक (200 रन) ठोककर न केवल एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.

64वीं रांची जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, SDO उत्कर्ष कुमार ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 8:30 PM

64वीं रांची जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार उद्घाटन आज मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, बारियातू, रांची में हुआ. इस अवसर पर अंडर-17 बालिका वर्ग के टूर्नामेंट का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार द्वारा किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, विनय कुमार, और जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बदल राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन समारोह में रांची जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव आसिफ नईम, रांची रेफरी एचओआर फरीद खान, और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि निशिकांत पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.