Sunday, Jul 27 2025 | Time 16:58 Hrs(IST)
  • रांची के युवती पर पेट्रोल डालने का मामला, अमन श्रीवास्तव गैंग ने आरोप को किया खारिज
  • रांची के नामकुम में डकैती कांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार
  • रांची के नामकुम में डकैती कांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार
  • 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भेजा गोली मारने का मैसेस
  • 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भेजा गोली मारने का मैसेस
  • जेपीएससी परिणाम ने धांधली का आरोप लगाने वाली भाजपा को दिखाया आईना - धीरज दुबे
  • रांची पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, ईचागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • रांची पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, ईचागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • भारतीय मजदूर संघ सीसीएल कोलियारी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में मजदूरों के हित मैं आठ सूत्री मांगों को लेकर की बैठक
  • बिरसा जू में खुशियों का माहौल, हिप्पो 'लिली' ने दिया दो स्वस्थ बच्चों को जन्म
  • बिरसा जू में खुशियों का माहौल, हिप्पो 'लिली' ने दिया दो स्वस्थ बच्चों को जन्म
  • “दवा या लूट? इलाज के नाम पर गरीबों की जेब काट रही हैं कंपनियां
  • JLKM केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, फार्मेसी काउंसिल पर भ्रष्टाचार और फर्जी कॉलेज संचालन की शिकायत
  • JLKM केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, फार्मेसी काउंसिल पर भ्रष्टाचार और फर्जी कॉलेज संचालन की शिकायत
  • अल्पसंख्यक समाज से जुड़े कई लोगों ने थामा आजसू पार्टी का दामन, पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने दिलाई सदस्यता
झारखंड


बीआईटी मेसरा लालपुर यूनिट के छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन

बीआईटी मेसरा लालपुर यूनिट के छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: बीआईटी मेसरा लालपूर यूनिट के तत्वावधान में 21 जुलाई से चल रहे छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम) का आज विधिवत रूप से समापन हो गया. कार्यक्रम के सफल समापन के लिए संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने  सभी प्रतिभागियों और संचालन समिति की टीम को बधाई दी और भविष्य में इस तरह के प्रोग्राम आयोजित करने की बात कही.
 
 
कार्यक्रम संयोजिका डॉ अमृता प्रियम ने भी सभी सम्मानित अतिथि  वक्ताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने प्रतिभागियों को नयी-नयी तकनीकी जानकारी प्रदान की. आखिरी दिन योग के राज्यस्तरीय योगगुरु आदित्य कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को अपने कार्य क्षेत्र में मानसिक तनाव को कम करने और स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व को बताया.
 
इस पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सहायक कुल सचिव मनोज कुमार गिरी, डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, शांतनु सिन्हा, राणा प्रताप मिश्रा,मनोज कुमार डॉ अमृता सरकार, डॉ अपर्णा शुक्ला जय पॉल, सौमित्रो चक्रवर्ती, उमेश प्रसाद, अभय रंजन श्रीवास्तव, शुभाशीष रॉय, मानषी गुप्ता , संजय कुमार, पार्थ सारथी, , सिबा मित्रा सहित शिवांगी तिवारी,सृष्टि, अनुब्रत, की विशेष भूमिका रही. धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजिका डॉ महुवा बनर्जी ने इस कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों सहित सभी मीडिया के साथियों का आभार प्रकट किया.
 
 

 

अधिक खबरें
रांची पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, ईचागढ़  में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
जुलाई 27, 2025 | 27 Jul 2025 | 4:26 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज ईचागढ़ के चांडिल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए संजय सेठ ने ईचागढ़ के चांडिल में बाईपास सड़क को पीएम मोदी की एक बड़ी सौगात बताया. उन्होंने कहा कि चांडिल शहर को आज एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. उन्होंने नागपुर की तर्ज पर रांची शहर में भी प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बस जिक्र किया. संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के लगातार हंगामे पर उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा से भागना चाहता है.

चाईबासा में पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सलियों के आर्थिक नेटवर्क का खुलासा, 35 लाख रुपए बरामद
जुलाई 27, 2025 | 27 Jul 2025 | 3:20 AM

झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है. चाईबासा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के आर्थिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नकदी बरामद की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 35 लाख रुपए की रकम बरामद की, जिसे नक्सलियों ने इलाके में डंप किया था.

BJP ने मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर खड़े किए सवाल, कहा-  आफताब अंसारी या अल्पसंख्यक पर बात आने पर करते हैं बयानबाजी
जुलाई 27, 2025 | 27 Jul 2025 | 4:13 PM

रामगढ़ की घटना पर एक तरफ झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी इसे भाजपा प्रायोजित बता रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा ने मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर सवाल खड़े किए हैं.

बिरसा जू में खुशियों का माहौल, हिप्पो 'लिली' ने दिया दो स्वस्थ बच्चों को जन्म
जुलाई 27, 2025 | 27 Jul 2025 | 4:09 PM

बिरसा जैविक उद्यान (बिरसा जू) में इन दिनों खुशी का माहौल है. यहां की शान मानी जाने वाली मादा हिप्पो 'लिली' ने दो स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. यह लिली की अब तक की पांचवीं संतति है, जिससे जू प्रशासन और पर्यटकों में उत्साह देखा जा रहा है.

JLKM केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, फार्मेसी काउंसिल पर भ्रष्टाचार और फर्जी कॉलेज संचालन की शिकायत
जुलाई 27, 2025 | 27 Jul 2025 | 3:51 PM

JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में फैले भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि झारखंड में करीब 120 फार्मेसी कॉलेजों में से अधिकांश सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं, और इन्हें काउंसिल का संरक्षण मिल रहा है.