Sunday, Jul 13 2025 | Time 19:54 Hrs(IST)
  • भारत के म्यांमार बॉर्डर पर ड्रोन अटैक में मारा गया ULFA का बड़ा लीडर! उग्रवादी संगठन ने किया दावा
  • स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी में जुटी सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन
  • 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोतिहारी दौरा, जनसभा को करेंगे संबोधित
  • सिमडेगा पत्रकार संघ को झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्‍ट और झारखंड प्रेस क्‍लब से मिली संबंद्धता
  • सी पी समिति मध्य विद्यालय प्रबन्धन समिति का आज कमिटी विस्तार
  • सेल्फी लेते वक्त जोन्हा फॉल में बह गए DPS रांची के टीचर माइकल घोष का शव 23 दिन बाद मिला, ड्रोन कैमरे से हुई तलाश पूरी
  • विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा का बैठक, नेता किशोर कुमार महतो ने कहा- बंदूक के नोक पर चल रहा है छाई डैम का कार्य
  • शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए देवाकीबाबा धाम में पुलिस बल रहेगी तैनात: पुनीत मिंज
  • सीपीआर से घायल की जान बचाने वाले निकेत को मिला आपदा फरिश्ता सम्मान, जीवन जागृति सोसाइटी ने किया सम्मानित
  • पहले सोमवारी को लेकर रविवार को लाखों डाक कांवरियों ने अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी
  • शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभाग प्रभारी जितेंद्र सिन्हा को जान से मरवाने की धमकी, थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की लगाई गुहार
  • भरनो प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग गांव में हुई आसमानी बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
  • डकैती करने के आरोप में पतरातू पुलिस ने एक व्यक्ति को भेजा जेल
  • कटाव पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की लड़ाई में अनशनकारी आशीष मंडल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
  • बाइक में चक्कर आने से अचानक गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल
झारखंड » रांची


रांची से बोकारो तक फैला चोरी का जाल! महिला नौकरानी ने मालिक को बेहोश कर उड़ाए लाखों के जेवरात और सामान

रांची से बोकारो तक फैला चोरी का जाल! महिला नौकरानी ने मालिक को बेहोश कर उड़ाए लाखों के जेवरात और सामान

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया हैं. चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुई महिला और उसके पति को बोकारो जिले के चंद्रपुरा से गिरफ्तार किया गया हैं.

 

जानकारी के अनुसार, डोरंडा इलाके के एक घाट में बतौर नौकरानी काम करने वाली महिला पूनम देवी ने अपने पति रोहित कुमार के साथ मिलकर बड़ी साजिश रची थी. दोनों ने पहले मकान मालिक को बेहोश किया फिर घर में रखे कीमती गहने और अन्य सामान्य लेकर फरार हो गए. घटना के बाद घर मालिक की ओर से डोरंडा थाने में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो महिला की पहचान हो गई. इसके बाद टीम ने छापेमारी कर दोनों को चंद्रपुरा से धर दबोचा. फिलहाल पूनम देवी और रोहित कुमार से डोरंडा थाना में गहन पूछताछ की जा रही हैं. 

 


 
अधिक खबरें
रांची के प्रसिद्ध सत्य अमर लोक दुर्गापूजा को लेकर विवाद, मारवाड़ी सहायक समिति और सत्य अमर लोक पूजा समिति आमने-सामने
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 5:48 PM

रांची के सत्य अमर लोक में दुर्गापूजा को लेकर हुआ विवाद सामने आया है. सत्य अमर लोक दुर्गापूजा को लेकर मारवाड़ी सहायक समिति और सत्य अमर लोक पूजा समिति आमने-सामने आ गयी हैं. बता दें कि जहां पर सत्य अमर लोक दुर्गापूजा होती है, वहां मारवाड़ी भवन में बनाए गए बैंक्विट हॉल निर्माण से पूजा के आयोजन में बाधा आ गयी है

सेल्फी लेते वक्त जोन्हा फॉल में बह गए DPS रांची के टीचर माइकल घोष का शव 23 दिन बाद मिला, ड्रोन कैमरे से हुई तलाश पूरी
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 5:44 PM

झारखंड की राजधानी रांची के जोन्हा जलप्रपात में 23 दिन पहले लापता हुए डीपीएस स्कूल के म्यूजिक टीचर माइकल घोष का शव आखिरकार रविवार को मिल गया. उनका शव जोन्हा फॉल से लगभग चार किलोमीटर दूर एक झाड़ी में फंसा मिला. पुलिस और बचाव दल की लंबी मशक्कत और ड्रोन कैमरे की मदद से यह तलाश पूरी हुई.

लोकहित अधिकार पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा राजद का दामन
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 4:26 PM

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय रांची में लोकहित अधिकार पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आरजेडी का दामन थाम लिया है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने सुनील कुमार साहू को राजद का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया.

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बंगाल पुलिस के साइबर सेल की छापेमारी, बंगाल की शिक्षिका से 68 लाख की ठगी मामले में कार्रवाई
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 4:11 PM

रांची/डेस्क: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बंगाल पुलिस के साइबर सेल ने छापेमारी कर एक शख्स को गिरफ्तार किया है. बंगाले पुलिस ने यह कार्रवाई बंगाल का नारायणपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक शिक्षिका के साथ ठगी मामले में की गयी है. बता दें कि साइबर ठगों ने शिक्षिका से लगभग 68 लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली थी.

रांची के अंजुमन प्लाजा में अमिया संगठन की अहम बैठक, अल्पसंख्यकों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 3:54 PM

रांची के अंजुमन प्लाजा में अमिया संगठन की एक अहम बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता अमिया संगठन के अध्यक्ष एस. अली ने की. इस दौरान झारखंड में अल्पसंख्यकों से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई. एस अली ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री, विधायक मॉबलिंचिंग कानून जैसे मसले को सदन में उठाएं.