Thursday, Jun 19 2025 | Time 12:28 Hrs(IST)
  • पटना साहिब को जाम से मिलेगी राहत: 56 करोड़ की लागत से पटना घाट सड़क परियोजना 2026 तक होगी पूरी
  • बेतिया में दबंगों का तांडव: महिलाओं के सामने अश्लील हरकत के बाद लाठी-डंडे और पत्थरों से घर पर हमला, पुलिस मूकदर्शक
  • नेपाल बॉर्डर से सटे दल्लेगांव की बदहाली: सड़क और पुल के अभाव में जनाजे के लिए भी करनी पड़ती है नदी पार
  • लगातार दो दिनों से हो रही मानसून की बारिश से लोग त्राहिमाम
  • सतीघाट में खतरे के निशान पर स्वर्णरेखा नदी, गंगा मंदिर डूबने की स्थिति में!
  • जारी में सिर्फ 8 दिन में धंसने लगी नई सड़क, निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप
  • झारखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से पलामू की कोयल नदी के जलस्तर में वृद्धि
  • सिमडेगा-रांची मार्ग पर भारी बारिश का कहर, तोरपा और खूंटी के बीच पुलिया टूटी, एक वाहन फंसा, यातायात बाधित
  • खूंटी के मुरहू में एक दर्दनाक हादसा, दो बच्चे कुएं में दबे
  • बारिश में NH 33 का हाल बेहाल! आम जानता को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
  • झारखंड शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई! छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार
  • डीवीसी के कार्यपालक निदेशक जयदीप मुखर्जी पहुंचे बोकारो थर्मल, अधिकारियों एवं कामगार संघ की अहम बैठक
  • चांडिल: लगातार बारिश कई घरों में घुसा पानी, लोगों का बुरा हाल, घर के समान बर्बाद
  • तमाड़ में भारी बारिश ने ली मासूम की जान, मिट्टी की दीवार गिरने से 6 वर्षीय संजोती कुमारी की मौत
  • सड़क के दोनों किनारे पर जमे मिट्टी-बालू की परत से मुख्य सड़क पर जल जमाव, दुर्घटना की भी संभावना
झारखंड


CM हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने की मुलाकात, प्रदान की गई कुल 2 करोड़ 66 लाख 26 हजार 972 रुपए की वित्तीय सहायता

CM हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने की मुलाकात, प्रदान की गई कुल 2 करोड़ 66 लाख 26 हजार 972  रुपए की वित्तीय सहायता

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने मुलाकात की. मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा. वहीं गृह विभाग द्वारा 1 करोड़ 46 लाख 26 हजार 972 रुपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट किए गए. मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों से सहानुभूति  पूर्वक बात-चीत की तथा उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ सदैव खड़ी है. उन्होंने कहा कि आरक्षी सुनील धान जी ने राज्यवासियों की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनकी शहादत को नमन करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार एक शहीद परिवार की पीड़ा को गहराई से समझती है. झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा. उन्होंने शहीद के परिजनों का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने बहादुर आरक्षी सुनील धान के परिवार के साथ है. हमारी सरकार शहीद के बलिदान के सम्मान में उनके परिजनों को हरसंभव मदद करती रहेगी. 


 

शहीद की पत्नी से अनुकंपा पर नौकरी करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान की 65 वर्षीय माता  फगनी उराइन, 29 वर्षीय पत्नी  गंदरी धान एवं दो पुत्र प्रियांश धान (5 वर्ष) तथा अनिकेत धान (3 वर्ष) सहित अन्य परिजनों ने संवाद कर पारिवारिक स्थिति की विस्तृत जानकारी साझा की. मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें. उन्होंने शहीद आरक्षी सुनील धान की पत्नी से कहा कि राज्य सरकार के प्रावधान के तहत आप चाहें तो अनुकंपा पर सरकारी नौकरी कर सकती हैं. शहीद की पत्नी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके बच्चे अभी काफी छोटे हैं. आने वाले दिनों में वे नौकरी करने के संबंध में विचार करेंगी. 

 

हिम्मत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ

मुख्यमंत्री ने शहीद की पत्नी से कहा कि आप सभी परिजन हिम्मत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, राज्य सरकार सदैव आपके दुःख-सुख में साथ खड़ी रहेगी.  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान की 65 वर्षीय माता  फगनी उराइन ने कहा कि खूंटी जिला स्थित कर्रा प्रखंड के कांटी पोहरा टोली में उनका पुश्तैनी घर है जहां आय के लिए खेतीबाड़ी के साधन उपलब्ध है. मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद के परिजनों को मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ उन्हें शीघ्र प्रदान किए जाए. पेंशन सहित अन्य लाभ से परिजनों को जोड़ें. मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि पेंशन राशि दिए जाने से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. अगले महीने से संबंधित परिजनों को पेंशन राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगा तथा अन्य लाभ दिए जाने संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

 

बता दें कि 12 अप्रैल 2025 को चाईबासा जिला अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गांव के घने जंगल में नक्सलियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान के दौरान आई.ई.डी. विस्फोट की चपेट में आने से झारखंड जगुआर के एजी० 11 में प्रतिनियुक्त आरक्षी 361 सुनील धान गंभीर रूप से जख्मी हो गए, उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया जहां इलाज के क्रम में 12 अप्रैल 2025 को वे वीरगति को प्राप्त हुए.

 

मौके पर प्रधान सचिव गृह विभाग  वंदना दादेल, डीआईजी झारखंड जगुआर इंद्रजीत महथा, सीनियर डीएसपी झारखंड जगुआर सुनील कुमार रजवार, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रांची अंचल मनोज कुमार, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विकास कुमार पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

 


 

 

 


 


 


 


 


 


 



 

अधिक खबरें
झारखंड शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई! छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 11:28 AM

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया हैं. जानकारी के मुताबिक, ACB ने सिंघानिया को रायपुर से गिरफ्तार किया और अब ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जा रहा है, जहां उसे ACB कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ट्रेन में ही नहीं, स्टेशन परिसर में भी गंदगी फैलाई तो खैर नही,नशा, धूम्रपान और कूड़ा फैलाने पर भरना होगा जुर्माना
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 9:47 AM

ट्रेन में ही नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन पर भी गंदगी फैलाना महंगा पड़ सकता है. अब न केवल अपील के जरिए लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जाएगा, बल्कि अभियान चलाकर ऐसे लोगों से जुर्माने का बसुला जाएगा. पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर रेल मंडल ने रेल यात्रा को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

20 जून को झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 8:33 AM

झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 जून को होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें कई अहम प्रस्तावों पर हेमंत सोरेन सरकार मुहर लगाएगी.

रांची एयरपोर्ट पर हवाई यातायात अस्त-व्यस्त, चार विमान रद्द
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:57 AM

झारखंड में जारी मूसलाधार बारिश और खराब मौसम ने अब हवाई यातायात पर भी सीधा असर डालना शुरू कर दिया हैं. बुधवार को रांची एयरपोर्ट से जुड़ी कई फ्लाइट्स या तो रद्द कर दी गई या फिर देरी से आई और उड़ी. इस वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-तूफान का तांडव, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, रांची में सभी स्कूल-कॉलेज बंद
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:33 AM

झारखंड में मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया हैं. बीते 24 घंटे से राजधानी रांची समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही हैं. हालात ऐसे हो गए है कि सड़कों पर पानी भर गया है, लोग घरों में कैद है और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया हैं.