Sunday, Jun 15 2025 | Time 12:33 Hrs(IST)
  • तमाड़ में आदिवासी मुंडा समाज द्वारा भव्य महिला छऊ नृत्य का आयोजन, महिला कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
  • अब नहीं दौड़ेगी ओला, उबर और रैपिडो की बाइक-टैक्सी! हाईकोर्ट का आदेश, 16 जून से इस राज्य में बैन
  • बिहार में बेखौफ बुलेट सवारों ने महिला पुलिस कर्मी को मारी गोली, बनारस रेफर
  • खूंटी में डोडा तस्करी का भंडाफोड़: पुलिस ने 49 बोरे डोडा जब्त किए, अनुमानित मूल्य 1 48 करोड़ रुपये
  • गुमला पुलिस अधीक्षक ने चैनपुर और कुरूमगढ़ थानों का किया निरीक्षण
  • अपराध नियंत्रण व सार्वजनिक सुरक्षा हेतु दुकानों के सामने लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे: डीआईजी
  • लप्पू-सा राज कुशवाहा कितना आमिर है 'बेवफा सोनम' का आशिक? सैलरी ऐसी जिसे सुन चौंक जाएंगे आप
  • संपत्ति की बिक्री से संबंधित अनुबंध 4 महीने के अंदर पंजीकरण करवाना अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट
  • जान बचाने वाली सबसे सुरक्षित सीट होगी महंगी, अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले से कनेक्सन!
  • आखिर में महीने का कितना कमाते हैं पायलट? सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश मिलती है 4 बड़ी जिम्मेदारियां
  • सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ का दौरा, रक्तदान शिविर सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
  • कमल कौर भाभी मर्डर केस: अश्लील रील बनाना बना हत्या की वजह, दुष्कर्म की भी आशंका, मास्टरमाइंड अब भी फरार
  • Kedarnath Helicopter Crash : केदारनाथ धाम में हुआ बड़ा हादसा, सुबह-सुबह हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश
  • दुबई: 67 मंजिला गगनचुंबी इमारत में भीषण आग, 3800 से ज्यादा लोगों को निकाला गया सुरक्षित
  • बिहार में कई IPS अधिकारियों का तबादला! पटना SSP समेत कई जिलों के SP बदले गए, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
झारखंड


झारखंड में आदिवासी जमीन की लूट का खुलासा, रांची के कांके क्षेत्र में म्यूटेशन पर रोक

झारखंड में आदिवासी जमीन की लूट का खुलासा, रांची के कांके क्षेत्र में म्यूटेशन पर रोक

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में आदिवासी जमीनों की लूट का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. रांची के कांके प्रखंड के चामा, बुकरु और नगड़ी इलाकों में जमीन पर अवैध कब्जे और हेराफेरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. शिकायतों के बाद रांची उपायुक्त ने इन क्षेत्रों की जमीनों के म्यूटेशन (दखल-कब्जा स्थानांतरण) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

 

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बाहरी दबंग तत्व आदिवासी जमीन का प्रकृति (नेचर) बदलकर उस पर कब्जा कर रहे हैं. ग्रामीणों की शिकायत पर ही डीसी रांची से कार्रवाई की मांग की गई थी. हालांकि, रोक के बावजूद इन इलाकों में बाउंड्री वॉल और निर्माण कार्य लगातार जारी हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है.

 

इस गंभीर मामले की जांच अब सिर्फ राजस्व विभाग ही नहीं, बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और झारखंड पुलिस की सीआईडी की विशेष जांच टीम (SIT) भी कर रही है. जमीन हेराफेरी के इसी सिलसिले में पहले भी कमलेश कुमार सहित कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. प्रशासन ने संकेत दिया है कि यदि अवैध कब्जों और म्यूटेशन की प्रक्रिया में दोषी पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, ग्रामीणों की निगाहें अब इस जांच के निष्कर्ष और न्याय की उम्मीद पर टिकी हुई हैं.

 


 

 

 


 


 


 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! 24 जिलों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 6:53 AM

झारखंड में झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर हैं. पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था. शाम के समय भी लोगों को गर्म और उमस भरी हवाओं से राहत नहीं मिल रही थी लेकिन अब मौसम करवट लेने वाला हैं.

NEET UG 2025 परीक्षा में सफलता हासिल करने वालों को मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का शुभकामना संदेश
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 10:27 PM

NEET UG 2025 का परिणाम की घोषणा होने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि NEET UG 2025 का परिणाम घोषित हो चुका है और मैं उन सभी होनहार विद्यार्थियों को दिल से बधाई देता हूं जिन्होंने इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है.

गिरिडीह जिले के रहने वाले हिमांशु कुमार ने NEET UG 2025 में किया शानदार प्रदर्शन, 720 में से 639 अंक प्राप्त कर बने झारखंड टॉपर
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 9:44 PM

झारखंड के गिरिडीह जिले के रहने वाले हिमांशु कुमार ने NEET UG 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में टॉप किया है. हिमांशु ने 720 में से 639 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 134 हासिल की है. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर है.

रिम्स पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो, आत्महत्या की कोशिश करने वाले पंचायत सचिव सुखलाल महतो से की मुलाकात
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 7:27 PM

डुमरी विधानसभा के पंचायत सचिव सुखलाल महतो ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. घटना के बाद उन्हें तुरंत रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. सुखलाल महतो ने आत्महत्या से पहले अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई. डुमरी विधायक जयराम महतो रिम्स पहुंचे और उन्होंने सुखलाल महतो की हालत का जायजा लिया.

खरसीदाग ओपी इलाके में हथियार के साथ एक नाबालिग और एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 7:09 PM

रांची के खरसीदाग ओपी इलाके में हथियार के साथ एक नाबालिग और एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है. आरोपियों के पास से 01 देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल फोन को बरामद किया गया है.