Friday, Jul 18 2025 | Time 15:13 Hrs(IST)
  • Ranchi Police: रांची जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश
  • Ranchi Police: रांची जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश
  • 20 जुलाई को रांची में दो बड़ी परीक्षाएं, इन जगहों पर सुबह 7 बजे से निषेधाज्ञा लागू
  • वन विभाग के दो सदस्यीय ज्वाइंट जांच कमिटी रिपोर्ट में खुलासा, FC कंडीशन का उल्लंघन कर सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन कर रही है NTPC
  • सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को झटका, 'लैंड फॉर जॉब' मामले में ट्रायल पर रोक से इनकार
  • सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को झटका, 'लैंड फॉर जॉब' मामले में ट्रायल पर रोक से इनकार
  • सिल्ली विधायक अमित महतो ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ छेड़ा मोर्चा, पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई
  • कीचड़भरी सड़क पर रोपनी कर किया विरोध, सड़क निर्माण की मांग तेज, लालगढ़ करनमया पंचायत में जलजमाव और सड़क की बदहाली से परेशान लोग
  • रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ऑनलाइन गेम, अवैध जुआ और साइबर अपराध में शामिल 14 अपराधियों को किया गिरफ्तार
  • उपायुक्त ने सम्प्रेक्षण गृह, हजारीबाग का किया निरीक्षण, बच्चों से की बातचीत, पढ़ाई तथा अन्य सुविधाओं की ली जानकारी
  • पार्किंग प्रस्ताव के बावजूद हज़ारीबाग कमिश्नरी मुख्यालय यातायात की समस्या से जूझ रहा, अपने बागों के लिए फेमस हजारीबाग, अब जाम के कारण प्रसिद्ध
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के घर एक बार फिर ईडी का छापा
  • कोटशिला रेंज के जाबर-सिमनी जंगल में तेंदुओं की मौजूदगी, ग्रामीणों में दहशत
  • भरनो के पुराना अस्पताल के पास पान गुमटी में ताला तोड़कर चोरी की हुई घटना
  • Ranchi: तीन दिवसीय दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, रांची बना ओवर ऑल चैंपियन
झारखंड


झारखंड में चल रहा चुनावी सस्पेंस खत्म, JMM के 24 विधायकों का टिकट तय !

झारखंड में चल रहा चुनावी सस्पेंस खत्म, JMM के 24 विधायकों का टिकट तय !

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाई. इसका मुख्य कारण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सीटों के बंटवारे हो लेकर चल रहा विवाद हैं. झामुमो अपनी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुका है और किसी भी सीट को छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं. हालांकि सोमवार को राजद के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम बातचीत होगी लेकिन इसका परिणाम क्या होगा, अभी निश्चित नहीं हैं.

 

पार्टी के 24 विधायकों को टिकट रिपीट किया जाएगा लेकिन बहरागोड़ा और पोटका सीटों पर अभी संशय बना हुआ हैं. इसके अलावा ईचागढ़ की विधायक सविता महतो की जगह उनकी बेटी स्नेहा महतो को और स्टीफन मरांडी की बेटी को भी टिकट दिए जाने की संभावना हैं. पार्टी ने कई प्रत्याशियों को बिना नाम घोषित किए ही चुनावी सिंबल थमा दिया हैं.

 


 

सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गढ़वा में मिथिलेश ठाकुर और भवनाथपुर में अनंत प्रताप देव के नामांकन में हिस्सा लेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं कल्पना सोरेन चक्रधरपुर में सुखराम उरांव के नामांकन में शामिल होंगी. 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के 30 विधायक जीतकर आए थे, जिनमें से नलिन सोरेन सांसद बन गए जबकि चंपई सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम और सीता सोरेन ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं. इन सीटों पर नए उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा.

 


इन सीटों पर जेएमएम लड़ेगा चुनाव, ये होंगे प्रत्याशी

1. बरहेट – हेमंत सोरेन  

2. गांडेय – कल्पना मुर्मू सोरेन  

3. लिट्टीपाड़ा – दिनेश विलियम मरांडी  

4. नाला – रविंद्रनाथ महतो  

5. शिकारीपाड़ा – आलोक सोरेन  

6. दुमका – बसंत सोरेन  

7. गिरिडीह – सुदिव्य सोनू  

8. टुंडी – मथुरा महतो  

9. घाटशिला – रामदास सोरेन  

10. जुगसलाई – मंगल कालिंदी  

11. राजमहल – एमटी राजा  

12. बोरियो – हेमलाल मुर्मू  

13. महेशपुर – स्टीफन मरांडी या उनकी बेटी

14. जामा – लुईस मरांडी  

15. मधुपुर – हफीजुल हसन  

16. सारठ – चुन्ना सिंह  

17. डुमरी – बेबी देवी  

18. गोमिया – योगेंद्र महतो  

19. चंदनक्यारी – उमाकांत रजक  

20. चाईबासा – दीपक बिरुआ  

21. मझगांव – निरल पूर्ति  

22. चक्रधरपुर – सुखराम उरांव  

23. खरसावां – दशरथ गगराई  

24. तमाड़ – विकास मुंडा  

25. सिसई – जिग्गा सुसारन होरो  

26. गुमला – भूषण तिर्की  

27. विशुनपुर – चमरा लिंडा  

28. लातेहार – बैजनाथ राम  

29. गढ़वा – मिथिलेश ठाकुर  

30. जमुआ – केदार हाजरा  

31. भवनाथपुर – अनंत प्रताप देव  

32. सिल्ली – अमित महतो  

33. बहरागोड़ा - समीर महंती या कोई और

34. पोटका - संजीब सरदार

35 सरायकेला - गणेश महली या बोस्को बेसरा

36 मनोहरपुर - जगत मांझी

37 तोरपा - सुदीप गुड़िया

38 खूंटी - अमरनाथ मुंडा (संभावित)

39 रांची - महुआ मांझी

40 सिमरिया - मनोज चंद्रा

41 ईचागढ़ - सविता महतो या उनकी बेटी


 

 

 

 
अधिक खबरें
रांची डीसी ने स्कूल भवन के गिरने से हताहत लोगों को मुआवजा देने का दिया निर्देश
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 2:27 PM

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगर बस्ती स्थित गिरा जर्जर स्कूल भवन वर्ष 2018 में राज्य सरकार की स्कूल मर्जर नीति के तहत बंद कर दिया गया था और उसमें अध्ययनरत छात्रों को अन्य निकटवर्ती स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया था, तभी से विद्यालय भवन निष्क्रिय था और कक्षाओं में ताले लगे थे.

श्रावणी मेला के अवसर पर सुरक्षा और सुविधा को लेकर एनडीआरएफ की टीम है सक्रिय रूप से कार्यरत- डीसी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 2:10 PM

श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए एनडीआरएफ (NDRF) टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी प्रकार के आपदा घटित होने की स्थिति में लोगों का तुरंत बचाव किया जा सके. ऐसे में एनडीआरएफ की 34 सदस्यीय टीम शिवगंगा में चौबिसों घंटे प्रतिनियुक्त की गयी है. साथ ही उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार मंदिर प्रांगण में एनडीआरएफ की मेडिकल टीम भी श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात की गई हैं.

Ranchi: तीन दिवसीय दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, रांची बना ओवर ऑल चैंपियन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 1:11 PM

तीन दिवसीय दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन हो गया. रांची जिला ओवर ऑल चैंपियन बना. वहीं सिमडेगा को दूसरा स्थान मिला हैं.

हत्या के मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी सुशीला देवी और नीतन महली साक्ष्य के अभाव में हुए बरी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 12:44 PM

हत्या के मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी सुशीला देवी और नीतन महली साक्ष्य के अभाव में बरी हुए. अपर न्याययुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने दोनो को बरी किया हैं. तेज धारदार हथियार से युवक की हत्या गई

नशे में धुत पुलिसकर्मी का हाई वोल्टेज ड्रामा, सिविल ड्रेस में दो पुलिस कर्मी ने स्थानीय युवकों के साथ की मारपीट
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 11:40 AM

राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगो के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. सिविल ड्रेस में मौजूद दो पुलिस कर्मी ने स्थानीय युवकों के साथ मारपीट की.