Sunday, Jul 6 2025 | Time 07:43 Hrs(IST)
  • एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा, ट्रंप को देंगे सीधी चुनौती
झारखंड


झारखंड में चल रहा चुनावी सस्पेंस खत्म, JMM के 24 विधायकों का टिकट तय !

झारखंड में चल रहा चुनावी सस्पेंस खत्म, JMM के 24 विधायकों का टिकट तय !

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाई. इसका मुख्य कारण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सीटों के बंटवारे हो लेकर चल रहा विवाद हैं. झामुमो अपनी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुका है और किसी भी सीट को छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं. हालांकि सोमवार को राजद के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम बातचीत होगी लेकिन इसका परिणाम क्या होगा, अभी निश्चित नहीं हैं.

 

पार्टी के 24 विधायकों को टिकट रिपीट किया जाएगा लेकिन बहरागोड़ा और पोटका सीटों पर अभी संशय बना हुआ हैं. इसके अलावा ईचागढ़ की विधायक सविता महतो की जगह उनकी बेटी स्नेहा महतो को और स्टीफन मरांडी की बेटी को भी टिकट दिए जाने की संभावना हैं. पार्टी ने कई प्रत्याशियों को बिना नाम घोषित किए ही चुनावी सिंबल थमा दिया हैं.

 


 

सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गढ़वा में मिथिलेश ठाकुर और भवनाथपुर में अनंत प्रताप देव के नामांकन में हिस्सा लेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं कल्पना सोरेन चक्रधरपुर में सुखराम उरांव के नामांकन में शामिल होंगी. 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के 30 विधायक जीतकर आए थे, जिनमें से नलिन सोरेन सांसद बन गए जबकि चंपई सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम और सीता सोरेन ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं. इन सीटों पर नए उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा.

 


इन सीटों पर जेएमएम लड़ेगा चुनाव, ये होंगे प्रत्याशी

1. बरहेट – हेमंत सोरेन  

2. गांडेय – कल्पना मुर्मू सोरेन  

3. लिट्टीपाड़ा – दिनेश विलियम मरांडी  

4. नाला – रविंद्रनाथ महतो  

5. शिकारीपाड़ा – आलोक सोरेन  

6. दुमका – बसंत सोरेन  

7. गिरिडीह – सुदिव्य सोनू  

8. टुंडी – मथुरा महतो  

9. घाटशिला – रामदास सोरेन  

10. जुगसलाई – मंगल कालिंदी  

11. राजमहल – एमटी राजा  

12. बोरियो – हेमलाल मुर्मू  

13. महेशपुर – स्टीफन मरांडी या उनकी बेटी

14. जामा – लुईस मरांडी  

15. मधुपुर – हफीजुल हसन  

16. सारठ – चुन्ना सिंह  

17. डुमरी – बेबी देवी  

18. गोमिया – योगेंद्र महतो  

19. चंदनक्यारी – उमाकांत रजक  

20. चाईबासा – दीपक बिरुआ  

21. मझगांव – निरल पूर्ति  

22. चक्रधरपुर – सुखराम उरांव  

23. खरसावां – दशरथ गगराई  

24. तमाड़ – विकास मुंडा  

25. सिसई – जिग्गा सुसारन होरो  

26. गुमला – भूषण तिर्की  

27. विशुनपुर – चमरा लिंडा  

28. लातेहार – बैजनाथ राम  

29. गढ़वा – मिथिलेश ठाकुर  

30. जमुआ – केदार हाजरा  

31. भवनाथपुर – अनंत प्रताप देव  

32. सिल्ली – अमित महतो  

33. बहरागोड़ा - समीर महंती या कोई और

34. पोटका - संजीब सरदार

35 सरायकेला - गणेश महली या बोस्को बेसरा

36 मनोहरपुर - जगत मांझी

37 तोरपा - सुदीप गुड़िया

38 खूंटी - अमरनाथ मुंडा (संभावित)

39 रांची - महुआ मांझी

40 सिमरिया - मनोज चंद्रा

41 ईचागढ़ - सविता महतो या उनकी बेटी


 

 

 

 
अधिक खबरें
एदलहातू में संचालित आनंद मंगलम बैंक्वेट हॉल को सील करने का आदेश, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 10:04 PM

रांची नगर निगम ने एदलहातू इलाके में अवैध रूप से संचालित आनंद मंगलम बैंक्वेट हॉल को सील करने का आदेश जारी कर दिया है. निगम की ओर से कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद हॉल संचालकों ने आवश्यक अनुमति नहीं ली थी. अब निगम द्वारा इस हॉल को पूरी तरह बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

चाकुलिया में बहु प्रचलित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा समाप्त, उमड़ी लोगों की भीड़
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:57 PM

चाकुलिया प्रखंड के चालूनिया पंचायत स्थित जयनगर गांव से सटे कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा करने के लिए शनिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस लिए शनिवार सुबह 6 से ही पहाड़ पर पूजा मैं शामिल होने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीण विभिन्न जानवाहनों पर सवार होकर कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचे. उसके बाद श्रद्धा पूर्वक पूजा कर पहाड़ में चढ़कर क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की. इस दौरान लोगो ने पहाड़ की चोटी पर भगवान शिव और तलहटी पर मां पार्वती की पूजा की.

चाकूलिया पहाड़ पूजा के दौरान मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:24 PM

चाकुलिया शीशाखून मुख्य सड़क के जोड़ाम स्थित कैनाल के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से पहाड़ पूजा से लौट रहे गालूडीह निवासी बाइक सवार शिवम मंडल घायल हो गया और नीलू साधन दार की मौत हो गई. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गालूडीह के पाट माहुलिया निवासी शिवम मंडल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या JH05 DK 3004 में अपने दोस्त नीलू साधन दार को लेकर चाकुलिया के जयनगर स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा घूमने आया था.

डीवीसी के स्थापना दिवस का कामगार संघ करेगी विरोध, 7 जुलाई को कामगार संघ प्रतिनिधि नहीं लेंगे भाग
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:23 PM

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) बोकारो थर्मल यूनिट की एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन डीवीसी कामगार संघ ने सात जुलाई को प्रस्तावित डीवीसी के 78 वें स्थापना दिवस समारोह का विरोध करती है और आयोजन समिति से अपने प्रतिनिधि भरत सिंह का नाम औपचारिक रूप से वापस लेती हैं . इसकी जानकारी डीवीसी कामगार संघ के बोकारो

जिला कृषि पदाधिकारी ने चंदवा में कई बीज दुकानों में की जांच पड़ताल
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:15 PM

जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह शनिवार को चंदवा प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में कामता पंचायत अंतर्गत चटूआग गांव के आदिम जनजाति किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया. इसके उपरांत किसानों के हितार्थ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं मिलने वाले सुविधाओं की जांच के साथ किसानों की ओर से मिल रही शिकायत के निवारण को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी ने चंदवा के विभिन्न कृषि बीज दुकानें का औचक निरीक्षण भी किया.