Thursday, Jul 10 2025 | Time 10:05 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड


झारखंड सरकार के जिला कल्याण विभाग ने पदाधिकारियों का किया तबादला, अतिरिक्त प्रभार भी मिला

झारखंड सरकार के जिला कल्याण विभाग ने पदाधिकारियों का किया तबादला, अतिरिक्त प्रभार भी मिला
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड सरकार, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एंव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है जिसमें विभाग के पदाधिकारियों का तबादला किया गया है इसके साथ ही कुछ पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. तबादला और अतिरिक्त प्रभार को लेकर विभाग ने लिस्ट जारी की है.

 


 


  • रांची के जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में रांची के उप निदेशक कल्याण, आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया. 



  • सिमडेगा जिला के प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में लोहरदगा प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी का पद सौंपा गया है. 



  • पाकुड़ के प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव का तबादला करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में दुमका प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है इसके अलावे विजन उरांव को अगले आदेश तक दुमका पहाड़िया कल्याण, प्रभारी विशिष्ट पदाधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 



  • चाईबासा के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन को पश्चिमी सिंहभूम के जिला कल्याण पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार एंव सरायकेला खरसावां के जिला कल्याण पदाधिकारी को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पाकुड़ के प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. 



  • इसके अलावे बरही के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी नीली सरोज कुजूर, कोडरमा जिला कल्याण पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतन में बोकारो प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. 


अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 8:23 AM

झारखंड में लगातार बारिश का दौर देखने के लिए मिल रहा हैं. राजधानी रांची में आज सुबह-सवेरे से ही झमाझम बारिश हो रही हैं. जिससे लोगों को कही आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. आज राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं. वहीं, गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

भाकपा माले ने देशव्यापी हड़ताल को लेकर देवघर-रांची मुख्य मार्ग बरमसिया चौक पर किया जाम
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 11:01 PM

देशभर में प्रस्तावित चार श्रम कोड बिल के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव शेखर सुमन के नेतृत्व में बिरनी प्रखंड के बरहमसिया चौक पर रांची-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ.

राष्ट्रव्यापी हड़ताल  के समर्थन में सिल्ली आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:52 PM

यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सिल्ली प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बुधवार को हड़ताल में रही एवं 17 सूत्री मांगों के समर्थन मे सिल्ली प्रखंड मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. वहीं रसोईया हड़ताल से बाहर रही. आंगनबाड़ी सेविका का आरोप है कि आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय, सेवा शर्तें, स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा

जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:44 PM

मुरी ओपी अंतर्गत कोकोराना गांव में जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे एवं घायल से मुलाकात कर हालचाल जाना. जानकारी के मुताबिक कोकोराना निवासी श्रीपद महतो की पत्नी

चंदवा प्रखंड में लगभग 150 अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:37 PM

: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास को पूर्ण कर चुके लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 150 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. गृह प्रवेश कार्यक्रम के मौके पर जिले के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद एवं बीडीओ चंदन