संतोष श्रीवास्तव /न्यूज़ 11भारत
पलामू /डेस्क- राजा मेदनीराय तिरंदाज एकेडमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तिरंदाज प्रतियोगिता चलानी किला शाहपुर पलामू मे सफल आयोजन के लिए गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी से वार्ता की गई. वार्ता मे झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय सचिव सह राजा मेदनीराय तीरंदाज एकेडमी के महासचिव सतीश कुमार व एकेडमी के गढवा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा शामिल थे.गढ़वा विधायक ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हमारे पलामू प्रमंडल मे आयोजित होना गौरव की बात है, हम सफल आयोजन के लिए बढ़चढ़कर अपनी भुमिका निभायेंगे.
चेरो वंश के शासक और पलामू के गौरवशाली राजा मेदनीराय के स्मृति शेष चलानी किला शाहपुर के प्रांगण में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता तिरंदाजी, कराटे व मार्शल आर्ट्स व सांस्कृतिक आयोजन पलामू प्रमंडल की अमन पसन्द नागरिकों की ओर से महापुरुष राजा मेदनीराय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. साथ ही पौराणिक व परम्परागत कला कौशल को स्थापित करने की ग्रामीण व शहरों युवाओं को बिरासत को दिखाने व महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देना एकेडमी के लिये गौरव कि बात होगी. हमारी तैयारी पलामू प्रमंडल के सभी प्रखंड में कला कौशल को बिकसित कराना है.