Thursday, Jul 10 2025 | Time 01:34 Hrs(IST)
झारखंड


झारखंड ग्रामीण कार्य विभाग में तबादले पर चर्चा तेज, जूनियर इंजीनियर बना सीनियर का बॉस

15 इंजीनियरों का हुआ तबादला, चंदन कुमार को सचिव (प्रावैधिकी) का अतिरिक्त प्रभार
झारखंड ग्रामीण कार्य विभाग में तबादले पर चर्चा तेज, जूनियर इंजीनियर बना सीनियर का बॉस

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा किए गए 15 इंजीनियरों के तबादले ने विभाग में नई चर्चा छेड़ दी है. खासकर 2013 बैच के चंदन कुमार (3) को मुख्य अभियंता कार्यालय, रांची में सचिव (प्रावैधिकी) का अतिरिक्त प्रभार मिलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि अब वे अपने से 12 साल सीनियर इंजीनियर के भी बॉस बन गए हैं.

 

चंदन कुमार को पहले चक्रधरपुर में पदस्थापित किया गया था, लेकिन अब उन्हें कार्यपालक अभियंता, रांची बनाते हुए सचिव (प्रावैधिकी) का भी अतिरिक्त दायित्व दिया गया है. यह पद अधीक्षण अभियंता स्तर का है. इस कारण अब उनके अधीन 2001 बैच के सुशील कुमार झा, 2007 बैच के अशोक कुमार, नीरज कुमार मिश्र, राजेश रजक और राजकुमार टोप्पो जैसे अधिकारी भी काम करेंगे.

 

इसी तरह एक और मामला इंजीनियर श्रवण कुमार से जुड़ा है, जो वर्तमान में बोकारो के कार्यपालक अभियंता हैं, लेकिन उन्हें गिरिडीह के अधीक्षण अभियंता और ग्रामीण कार्य विभाग, रांची के मुख्य अभियंता का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है. यानी वे कार्यपालक अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक की जिम्मेदारी खुद ही संभाल रहे हैं.

 

अन्य प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

 


  • अशोक कुमार को डल्टनगंज स्थानांतरित किया गया

  • विशाल खलखो को चक्रधरपुर

  • नीरज मिश्र को जमशेदपुर

  • राजेश रजक को क्वालिटी कंट्रोल, डल्टनगंज

  • सुशील कुमार झा को मुख्य अभियंता कार्यालय में मॉनिटरिंग का प्रभार

  • प्रयाग कुमार सिंह को धनबाद और विनोद कुमार को रामगढ़ भेजा गया


 

इस तबादले सूची को लेकर विभागीय हलकों में खासी चर्चा है, क्योंकि इसमें सीनियरिटी को दरकिनार कर जूनियर्स को उच्च पदों पर बैठाने का आरोप लग रहा है. अधिकारियों में असंतोष भी देखा जा रहा है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

 


 

 

 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
राष्ट्रव्यापी हड़ताल  के समर्थन में सिल्ली आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:52 PM

यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सिल्ली प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बुधवार को हड़ताल में रही एवं 17 सूत्री मांगों के समर्थन मे सिल्ली प्रखंड मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. वहीं रसोईया हड़ताल से बाहर रही. आंगनबाड़ी सेविका का आरोप है कि आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय, सेवा शर्तें, स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा

जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:44 PM

मुरी ओपी अंतर्गत कोकोराना गांव में जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे एवं घायल से मुलाकात कर हालचाल जाना. जानकारी के मुताबिक कोकोराना निवासी श्रीपद महतो की पत्नी

चंदवा प्रखंड में लगभग 150 अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:37 PM

: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास को पूर्ण कर चुके लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 150 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. गृह प्रवेश कार्यक्रम के मौके पर जिले के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद एवं बीडीओ चंदन

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में  ईसीआरईयू ने आम सभा का किया आयोजन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:29 PM

केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा देशव्यापी हड़ताल के समर्थन मे ईसीआरईयू पतरातू द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता पतरातु शाखा के सचिव संजीव कुमार ने की .इसमें केंद्रीय महासचिव मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित थे. सभा के माध्यम से कहा गया कि चार श्रम कानून को रद्द करने ,एनपीएस यूपीएस रद्द कर ओपीएस बहाल करने निजीकरण

अमर कुमार बाउरी ने नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधि सिमंत कुमार उरांव को दी बधाई
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:22 PM

सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत चंदनकियारी प्रखंडों में पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाले कार्यकर्ता सिमंत कुमार उरांव को प्रखंड का अनुसूचित जनजाति अनुसुचितजाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सांसद प्रतिनिधी मनोनीत किया गया है. सांसद प्रतिनिधि बनने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चंदनकियारी के पूर्व विधायक