बालू माफियाओं का दुस्साहस, अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर पर जानलेवा हमला

बालू माफियाओं का दुस्साहस, अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर पर जानलेवा हमला

बालू माफियाओं का दुस्साहस अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर पर जानलेवा हमला

अभिषेक राज/न्यूज11 भारत

गयाजी/डेस्क: जिले में अवैध बालू खनन को लेकर माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. अब हालात ऐसे हैं कि कानून व्यवस्था लागू कराने पहुंचे सरकारी अफसर भी सुरक्षित नहीं हैं. बाराचट्टी प्रखंड के भलुआ इलाके में रविवार तड़के वन विभाग के रेंजर अरविंद कुमार पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया. पत्थरबाजी में रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचट्टी में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, रेंजर अरविंद कुमार को भलुआ क्षेत्र में अवैध बालू खनन की सूचना मिली थी. सूचना के सत्या.न और कार्रवाई के लिए वे अपने विभागीय दल के साथ सुबह करीब पांच बजे गश्त पर निकले थे. इसी दौरान एक ट्रैक्टर बालू लादकर जाते दिखा. रेंजर ने ट्रैक्टर को रुकवाया और चालक से पूछताछ शुरू की.

इसी बीच 25 से 30 की संख्या में पहुंचे बालू माफियाओं ने टीम को घेर लिया और अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी. एक बड़ा पत्थर रेंजर के सिर पर लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. अफरातफरी का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. टीम के अन्य कर्मियों ने किसी तरह रेंजर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

घायल रेंजर ने थाने में लिखित शिकायत देने की बात कही है. वहीं बाराचट्टी थाना प्रभारी अमरेंद्र किशोर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद वन विभाग के कर्मियों में आक्रोश और इलाके में अवैध खनन को लेकर रोष व्याप्त है.

यह भी पढ़ें: लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र के मकुना गांव में हथियारबंद अपराधियों ने की भीषण लूटपाट

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई

झारखंड

हुसैनाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई

भरनो में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली दिव्यांग युवती से 20 हजार की ठगी,स्कूटी से आए थे 2 युवक

झारखंड

भरनो में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली दिव्यांग युवती से 20 हजार की ठगी,स्कूटी से आए थे 2 युवक

छपरा में युवक की हत्या,  अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

बिहार

छपरा में युवक की हत्या, अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

झारखंड

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

राजनीति

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे