सीतामढ़ी: हथियारबंद डकैतों ने मशहूर किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर में की डकैती

सीतामढ़ी: हथियारबंद डकैतों ने मशहूर किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर में की डकैती

सीतामढ़ी हथियारबंद डकैतों ने मशहूर किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर में की डकैती

अमित कुमार/न्यूज11  भारत 

सीतामढ़ी/डेस्क:  सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. कन्हौली थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित भाषर गांव में बीती रात हथियारबंद डकैतों ने मशहूर किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया. बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक अपराधी देर रात अचानक घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया.डकैतों ने घर में जमकर उत्पात मचाया और लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए. घटना के दौरान इलाके में दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने कई बम विस्फोट भी किए, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और घरों में दुबकने को मजबूर हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी अमित रंजन स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है ताकि विस्फोट और लूट से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान में जुटी है. फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: गयाजी: फल्गु नदी के सिक्स लेन पुल के पिलर के ऊपर मिला कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त