पटना में STF की बड़ी सफलता: टॉप-10 अपराधी शिव गोप चढ़ा हत्थे

पटना में STF की बड़ी सफलता: टॉप-10 अपराधी शिव गोप चढ़ा हत्थे

पटना STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी शिव गोप को गिरफ्तार कर लिया है। कई संगीन मामलों में शामिल शिव गोप की गिरफ्तारी से अपराध जगत में हलचल मच गई है।

पटना में stf की बड़ी सफलता टॉप-10 अपराधी शिव गोप चढ़ा हत्थे

पटना में STF की बड़ी सफलता: टॉप-10 अपराधी शिव गोप चढ़ा हत्थे |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना / दानापुर : बिहार की राजधानी पटना में अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए STF ने टॉप-10 कुख्यात अपराधियों में शामिल शिव गोप को गिरफ्तार कर लिया है। शिव गोप को पटना के दीघा इलाके से दबोचा गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

हाइलाइट्स:

  • पटना STF ने कुख्यात अपराधी शिव गोप को किया गिरफ्तार
  • दीघा इलाके से हुई गिरफ्तारी
  • 21 साल जेल में बिता चुका है आरोपी
  • कई हत्याकांडों में शूटर सप्लाई करने का आरोप
  • दीपक मेहता हत्याकांड में भी नाम आया सामने
पटना STF ने कुख्यात अपराधी शिव गोप को किया गिरफ्तार

कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल

शिव गोप का नाम पटना के नामी और खतरनाक अपराधियों में शुमार रहा है। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और कई मामलों में फरार चल रहा था। STF की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। शिव गोप पटना के जक्कनपुर इलाके का निवासी है। उसके खिलाफ जमीन कब्जा, रंगदारी, हत्या और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है और करीब 21 साल जेल में बिता चुका है।

कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल 

दीपक मेहता हत्याकांड में भी था शामिल

दानापुर नगर उपाध्यक्ष दीपक मेहता हत्याकांड में भी शिव गोप का नाम सामने आया था। इस मामले में एक शूटर ने पूछताछ के दौरान शिव गोप और रवि गोप का नाम लिया था, जिससे उसकी भूमिका और भी संदिग्ध हो गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिव गोप पटना में विभिन्न हत्याकांडों के लिए शूटर मुहैया कराता था। उसका नेटवर्क काफी बड़ा और संगठित माना जाता है, जो अपराध की दुनिया में उसकी पकड़ को दर्शाता है।

पहले भी STF के रडार पर था

साल 2024 में रीतलाल यादव के पिता के अंतिम संस्कार के दौरान भी STF ने शिव गोप को हिरासत में लिया था। हालांकि, इसके बावजूद वह दोबारा सक्रिय हो गया था और अपराध की दुनिया में अपनी पकड़ बनाए रखा। पटना में अपराध की दुनिया में कार्बाइन जैसे आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल की शुरुआत शिव गोप ने ही की थी। इस वजह से वह पुलिस के लिए और भी बड़ा खतरा बन गया था।

STF की इस कार्रवाई को पटना में अपराध पर नकेल कसने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। शिव गोप की गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है और पुलिस उससे पूछताछ कर बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें- खुशखबरी ! बिहार में 4954 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार

संबंधित सामग्री

श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, विधानसभा ने जारी किया आधिकारिक नोटिफिकेशन

राजनीति

श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, विधानसभा ने जारी किया आधिकारिक नोटिफिकेशन

श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नया नेता चुना गया है और विधानसभा ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद विधायकों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

इंतजार, उम्मीद और फिर दर्दनाक सच… लापता बेटे का मां करती रही इंतजार , 2 साल बाद लाड़ले का नाले से  मिला कंकाल...

बिहार

इंतजार, उम्मीद और फिर दर्दनाक सच… लापता बेटे का मां करती रही इंतजार , 2 साल बाद लाड़ले का नाले से मिला कंकाल...

गोपालगंज में दो साल पहले लापता युवक चंदन कुमार की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नाले से नरकंकाल बरामद किया है।

लव मैरिज के 4 महीने बाद दहेज की मांग, नवविवाहिता को जहर देकर उतारा मौत के घाट

बिहार

लव मैरिज के 4 महीने बाद दहेज की मांग, नवविवाहिता को जहर देकर उतारा मौत के घाट

सुपौल में 4 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता की दहेज के लिए जहर देकर हत्या का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक, अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने वारदात को अंजाम

मासूमियत का कत्ल !  जिसे गोद में होना था, वो कूड़े में मिला… 10 साल के शमीर की मौत से कांपा भागलपुर

क्राइम

मासूमियत का कत्ल ! जिसे गोद में होना था, वो कूड़े में मिला… 10 साल के शमीर की मौत से कांपा भागलपुर

भागलपुर में 10 वर्षीय मासूम शमीर का शव कूड़े के ठेले में मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी है, जबकि परिजन न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित हैं।

अनंत सिंह का बड़ा बयान– 200 सीट जीतने का लक्ष्य, नेता वही होगा जिसे नीतीश कुमार चुनेंगे, शराबबंदी पर फिर उठाए सवाल...

राजनीति

अनंत सिंह का बड़ा बयान– 200 सीट जीतने का लक्ष्य, नेता वही होगा जिसे नीतीश कुमार चुनेंगे, शराबबंदी पर फिर उठाए सवाल...

जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 200 सीटें जीतना है और नेता का फैसला नीतीश कुमार करेंगे। उन्होंने शराबबंदी कानून पर फिर सवाल उठाते हुए इसे अपनी व्यक्तिगत राय बताया।