सहरसा: बलवाहाट में फेरीवाले को गोली मारकर 500 रुपये की लूट, सदर अस्पताल में भर्ती

By : News11 Bharat
सहरसा: बलवाहाट में फेरीवाले को गोली मारकर 500 रुपये की लूट, सदर अस्पताल में भर्ती

इंद्रदेव/न्यूज11 भारत

सहरसा/डेस्क: खबर बिहार के सहरसा से है जहाँ बलवाहाट थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक फेरीवाले को गोली मार दी. घटना करुआ मंदिर के समीप की है, जहां दो अज्ञात बदमाशों ने बिस्किट बेचकर गुजर-बसर करने वाले एक शख्स से 500 रुपये की मांग की. रुपये देने के बावजूद बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.

घायल की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी पंचायत निवासी 50 वर्षीय मो. मुजाहिद के रूप में हुई है. घायल मुजाहिद ने बताया कि वह रोजाना बिस्किट लेकर गांव-गांव फेरी करता है. बुधवार की सुबह भी वह अपने नियमित काम से बलवाहाट थाना क्षेत्र में घूम रहा था, तभी करुआ मंदिर के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर पैसे मांगे. उसने 500 रुपये दे दिए, इसके बाद भी बदमाशों ने उस पर गोली चला दी.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बलवाहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उठाकर सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.

इस संबंध में बलवाहाट थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मौके से एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सासाराम: पोस्टमैन को घूस लेते सीबीआई ने दबोचा, डाक अधीक्षक जांच के घेरे में

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.