Red Fort blast: दिल्ली में हुए धमाके के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता की गई रद्द

एक आधिकारिक पत्र के जरिए इस निर्णय की दी गई जानकारी

By : Jeevan Verma
Red Fort blast: दिल्ली में हुए धमाके के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता की गई रद्द

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
दिल्ली के लाल किले के पास धमाके में फरीदाबाद के अल फलाह युनिवर्सिटी से जुड़े कई लोगों के नाम समाने आने से विश्वविद्यालय के उपर एक बड़ी गाज गिरी है. यूनिवर्सिटी के उपर एक्शन होना शुरु हो गया है. गुरुवार को भारतीय विश्विद्यालय संघ ने अल फलाह यूनिवर्सिटी की सदल्यता रद्द कर दी गई है. एक आधिकारिक पत्र के जरिए इस निर्णय की जानकारी दी गई है. पत्र के माध्यम से संघ ने अल फलाह विश्वविद्यालय को अपना लोगो हटाने व किसी रुप में संघ के नाम का उपयोग न करने को लेकर निर्दशित किया है. 

AIU की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित
संघटन के तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि विश्विद्यालय की सदस्यता रद्द की जाती है. भारतीय विश्वविद्यालय संध के उपनियमों के अनुसार सभी यूनिवर्सिटी को तब तक ही सदस्य माना जाएगा जबतक कि वे एक अच्छी स्थिति में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह संज्ञान में आया है कि अल फलाह विश्वविद्यालय फरीदाबाद हरियाणा अच्छी स्थिति में प्रतीत नहीं होता है. इसलिए इसे दी गई AIU की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाती है.

AIU के नाम या लोगो का उपयोग नहीं कर सकता
संगठन ने इस बात की भी पुष्टि की है कि यूनिवर्सिटी AIU के नाम या लोगो का उपयोग नहीं कर सकता है. इसमें कहा गया है कि इसके साथ ये भी सूचित किया जाता है कि अल फलाह विश्विद्यालय को किसी भी गतिविधि में एआईयू के नाम या लोगो का उपयोग करने के लिए अधिकृत नही किया गया है. 

ये भी पढ़ेंः- Children's day 2025: पंडित नेहरू के ये पांच सक्सेस मंत्र से बच्चों के खुलेंगे सफलता के द्वार

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.