रांची में नहीं थम रहा है प्रिंस खान का आतंक, बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से मांगी ग...

रांची में नहीं थम रहा है प्रिंस खान का आतंक, बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी

रांची में नहीं थम रहा है प्रिंस खान का आतंक बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी 

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. शहर में प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला राजधानी के एक ज्वेलरी कारोबारी से जुड़ा है, जिसे व्हाट्सऐप मैसेज और कॉल के जरिए धमकियां दी गई हैं. जानकारी के अनुसार, रांची के बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से प्रिंस खान के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. आरोपी ने व्हाट्सऐप के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा मैसेज एक इंटरनेशनल नंबर से भेजा गया है, जिससे पुलिस के लिए मामले की जांच और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है. पीड़ित व्यवसायी ने इस घटना की शिकायत लोअर बाजार थाना में दर्ज कराई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
 
संबंधित सामग्री

विश्व यक्ष्मा दिवस पर चंदनकियारी में जागरूकता रैली, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

झारखंड

विश्व यक्ष्मा दिवस पर चंदनकियारी में जागरूकता रैली, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

चाईबासा के लुंपुगगुटू में चल रहा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, समापन समारोह में भाग लेंगे राहुल, खड़गे

झारखंड

चाईबासा के लुंपुगगुटू में चल रहा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, समापन समारोह में भाग लेंगे राहुल, खड़गे

डीवीसी सीएसआर की ओर से निदेशक भवन में हुई ग्राम सलाहकार समिति की बैठक

झारखंड

डीवीसी सीएसआर की ओर से निदेशक भवन में हुई ग्राम सलाहकार समिति की बैठक

उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम

झारखंड

उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम

बुढ़मू में सरहुल मिलन का भव्य उत्सव,14 पंचायतों से आदिवासी समाज ने धूमधाम से मनाया परंम्परा का महासंगम

झारखंड

बुढ़मू में सरहुल मिलन का भव्य उत्सव,14 पंचायतों से आदिवासी समाज ने धूमधाम से मनाया परंम्परा का महासंगम

प्रखंड आदिवासी लोहरा समाज का रहा योगदान