प्रेमी ने मिलने से किया इंकार, मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका; घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने बचाया

प्रेमी ने मिलने से किया इंकार, मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका; घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने बचाया

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद प्रतापगढ़ से दरभंगा पहुंची युवती प्रेमी के मिलने से इंकार करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और परिजनों से संपर्क क


प्रेमी ने मिलने से किया इंकार मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने बचाया

प्रेमी ने मिलने से किया इंकार |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

प्रशांत झा / दरभंगा -   बिहार के दरभंगा जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने प्रेमी से मिलने आई एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी सिमरन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी दोस्ती कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दरभंगा निवासी एक युवक से हुई थी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे मिलने के लिए दरभंगा बुलाया था।

हाईलाइट्स - 

  •  यूपी के प्रतापगढ़ से प्रेमी से मिलने दरभंगा पहुंची युवती।
  •  प्रेमी के मिलने से इंकार करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी।
  •  कई घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल।
  •   पुलिस और ग्रामीणों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।
  •  परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाने में जुटी पुलिस।

मिलने से किया इंकार तो टावर पर चढ़कर किया हंगामा

प्रेमी के बुलावे पर सिमरन प्रतापगढ़ से लंबी यात्रा कर दरभंगा पहुंची। हालांकि यहां पहुंचने के बाद युवक ने उससे मिलने से इंकार कर दिया। प्रेमी के इस व्यवहार से आहत युवती ने नाराजगी में बड़गांव थाना क्षेत्र के मनसारा गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। टावर पर चढ़ी युवती ने नीचे उतरने से इनकार कर दिया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद डायल-112 की टीम और बड़गांव थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

कई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, परिजनों से संपर्क में पुलिस

कई घंटों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि युवती सुरक्षित है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह प्रतापगढ़ से अपने कथित प्रेमी से मिलने आई थी। युवती के परिजनों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। परिजनों के दरभंगा पहुंचने के बाद उसे उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा प्रेम संबंध और युवती के दरभंगा आने से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें - बंद किया गया बिहार का यह महासेतु, 120 किलोमीटर लंबा हुआ सफर

संबंधित सामग्री

आमस में बड़ी कार्रवाई: पिकअप से 1076 लीटर विदेशी शराब जब्त, भोजपुर का युवक गिरफ्तार

क्राइम

आमस में बड़ी कार्रवाई: पिकअप से 1076 लीटर विदेशी शराब जब्त, भोजपुर का युवक गिरफ्तार

गया के आमस थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 1076.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में भोजपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी नेटवर्क


श्रावणी मेला से पहले रेल पुलिस हाई अलर्ट, स्टेशन-ट्रेन में बढ़ेगी निगरानी, तैनात होंगे अतिरिक्त जवान

बिहार

श्रावणी मेला से पहले रेल पुलिस हाई अलर्ट, स्टेशन-ट्रेन में बढ़ेगी निगरानी, तैनात होंगे अतिरिक्त जवान

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर रेल जिला जमालपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बेगूसराय में 14 अंतरजातीय नवदंपतियों को मिला प्रोत्साहन अनुदान, गिरिराज सिंह बोले- सामाजिक समरसता की नई पहल

राजनीति

बेगूसराय में 14 अंतरजातीय नवदंपतियों को मिला प्रोत्साहन अनुदान, गिरिराज सिंह बोले- सामाजिक समरसता की नई पहल

बेगूसराय में आयोजित अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 14 नवदंपतियों को आर्थिक सहायता दी गई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सामाजिक समरसता और दिव्यांग सशक्तिकरण को लेकर सरका

रात में सोने गई थी बुलबुल, सुबह फंदे से लटका मिला शव; मुंगेर में नाबालिग की मौत से सनसनी

राजनीति

रात में सोने गई थी बुलबुल, सुबह फंदे से लटका मिला शव; मुंगेर में नाबालिग की मौत से सनसनी

मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बुलबुल कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा संगठनात्मक दांव, आलोक सिंह को सौंपी बिहार RLM की कमान

राजनीति

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा संगठनात्मक दांव, आलोक सिंह को सौंपी बिहार RLM की कमान

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने बिहार में संगठन विस्तार को गति देते हुए आलोक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने नई टीम का गठन कर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने का