मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन

दिवाकर कुमार/न्यूज11  भारत

मुंगेर/डेस्क:   मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नयारामनगर थाना क्षेत्र के बनरघट्टा पहाड़ी पर चल रही तीन मिनीगन फैक्टरी का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से तैयार और अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर थाना क्षेत्र के पुलिस ने बनरघट्टा पहाड़ी पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान वहां मौजूद तीन लोग भागने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी शाहवाज आल. उर्फ बिल्ला, मो. तारीख अनवर उर्फ चुन्ना और मो. मेहताब के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मौके पर तीन मिनीगन फैक्टरी संचालित हो रही थी, जहां अवैध हथियार बनाए जा रहे थे. छापेमारी के दौरान तीन तैयार पिस्टल मैगजीन सहित, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, दो अतिरिक्त मैगजीन, तीन बेस .शीन, एक हैंड ड्रिल .शीन समेत हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए. डीएसपी साइबर सह प्रभारी डीएसपी सदर राकेश रंजन ने बताया कि गिरफ्तार तीनों में दो हथियार कारीगर और एक तस्कर शामिल है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यहां बने हथियार किन-किन इलाकों में सप्लाई किए जाते थे. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: 64 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 91 कांडों की जब्त सामग्री विनष्ट

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त