पटना में सनसनी: पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पटना में पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।<br/>मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम मामले की जांच में जुटी है, मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By : sawan kumar
पटना में सनसनी: पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पटना में पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने एक युवक का शव मिला

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना : राजधानी पटना में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने एक युवक का शव बरामद किया गया। बुधवार की रात करीब 9 बजे हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आमतौर पर हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले इस क्षेत्र में शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पटना में पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने एक युवक का शव मिला।

मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ आसपास के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेराबंदी कर दिया और आम लोगों की आवाजाही को रोक दिया। शव को देखकर प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

FSL टीम ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनमें आसपास के फिंगरप्रिंट, मिट्टी के नमूने और अन्य संभावित सबूत शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इलाके में दहशत का माहौल

पुलिस हेडक्वार्टर जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान के पास शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कई लोग इसे हत्या की आशंका से भी जोड़कर देख रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी

 

अपडेट जारी....

 

इसे भी पढ़ें -  आसाम दौरे के दौरान जेडीयू विधायकों की हेमंत सोरेन से खास मुलाकात, ऋतुराज, रुहेल रंजन और चेतन आनंद ने साझा की तस्वीर

संबंधित सामग्री

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।