नवादा में शादी विवाद पर मारपीट, एक की मौत, आधा दर्जन घायल; दो की हालत गंभीर

नवादा में शादी विवाद पर मारपीट, एक की मौत, आधा दर्जन घायल; दो की हालत गंभीर

नवादा में शादी विवाद पर मारपीट एक की मौत आधा दर्जन घायल दो की हालत गंभीर

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के सेखोदेवरा गांव में शादी के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.

मृतक की पहचान दशरथ चौधरी के रूप में हुई है, जिनकी पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. राहुल कुमार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज पटना में जारी है.

अन्य घायलों में राधा देवी, शंभू चौधरी, ज्योति कुमारी, प्रीतम कुमारी और राजेश चौधरी शामिल हैं. इन सभी का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रख रही है.

जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी की शादी 25 फरवरी को होनी थी. वह मैट्रिक की परीक्षार्थी भी हैं. शादी की तैयारियों के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक मारपीट में बदल गया. आरोप है कि दोनों ओर से लाठी-डंडों और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है.

ग्रामीणों के मुताबिक, शादी समारोह को लेकर दोनों पक्षों में पहले से ही तनाव था. इस घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें: भागलपुर: पुआल लदे ट्रक से 20 लाख की विदेशी शराब जब्त, 335 पेटी बरामद

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार