रांची CID की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

रांची CID की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का खुलासा कई राज्यों में फैले नेटवर्क पर वार

रांची cid की बड़ी कार्रवाई साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईडी ने एक संगठित ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लोगों को ठगने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो कई राज्यों में सक्रिय बताया जा रहा है. सीआईडी की टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र का निवासी है. 

जांच में सामने आया है कि आरोपी वीडियो कॉल के जरिए खुद को अधिकारी बताकर लोगों को डराता था और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे ट्रांसफर करवाता था.

आरोपी "डिजिटल अरेस्ट" का डर दिखाकर पीड़ितों को मानसिक दबाव में लाता था और फिर उनसे रकम विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाई जाती थी. इन खातों को फर्जी तरीके से तैयार किया गया था, ताकि ठगी के पैसों को ट्रैक करना मुश्किल हो. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- खूंटी: रामनवमी जुलूस के बाद मुरहू में बवाल, पथराव से तनाव... प्रशासन अलर्ट, निषेधाज्ञा लागू

संबंधित सामग्री

रामनवमी के जुलूस के दौरान रोह बाजार में जमकर बवाल, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी 

बिहार

रामनवमी के जुलूस के दौरान रोह बाजार में जमकर बवाल, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी 

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

झारखंड

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

झारखंड

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत

झारखंड

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत