अजीत कुमार/न्यूज11 भारत
कैमूर/डेस्क: वियो कैमूर दिल्ली कोलकाता हाईवे स्थित मोहनिया थाना अंतर्गत उत्पाद चेकपोस्ट से कैमूर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में तहखाना बनाकर छिपाकर यूपी से बिहार लाई जा रही 1125 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया जबकि इस मामले में चालक को भी गिरफ्तार लिया।
उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी गुंजेश कुमार ने बताया कि बिहार इलेक्शन के मद्य नजर समेकित जांच चौकी मोहनिया पर कड़ी वाहन जांच की जा रही थी।यूपी के तरफ से एक संदिग्ध ट्रक आ रही थी जो पूरी तरह खाली थी जिसे जांच किया गया तो ट्रक के ऊपर छत पर बॉक्स बना हुआ था और केबिन में भी तहखाना बना हुआ था जिसमें छुपा कर 1125 लीटर अंग्रेजी शराब रखी गई थी। शराब को जब्त करते हुए चालक अरुण यादव पिता रामकुंवर निवासी सुरहरपुर मोहम्दाबाद गोहना जिला मऊ यूपी का निवासी है।
यह भी पढ़ें: कैमूर: दुर्गावती बाजार में आचार संहिता उल्लंघन मामले में राजद जिला अध्यक्ष पर प्राथमिक दर्ज