ब्रिटेन में चलती ट्रेन में खौफनाक हमला, कैम्ब्रिजशायर में चाकूबाजी से दहशत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

By : Mansi Kumari
ब्रिटेन में चलती ट्रेन में खौफनाक हमला, कैम्ब्रिजशायर में चाकूबाजी से दहशत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में शनिवार शाम एक चलती ट्रेन में अफरातफरी मच गई, जब दो हमलावरों ने यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया. अचानक शुरू हुई चीख-पुकार से ट्रेन में सवार लोग दहशत में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रोक लिया और दोनों संदिग्धों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

घायल यात्रियों का इलाज जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में कई यात्री घायल हुए है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं. फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं.

कैसे हुआ हमला?
पुलिस के अनुसार, शाम करीब 7:39 बजे स्थानीय समय पर सूचना मिली कि कैम्ब्रिजशायर से गुजर रही एक ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला किया गया हैं. जैसे ही ट्रेन हंटिंगडन के पास पहुंची, हथियारबंद पुलिस टीम ने ट्रेन को घेर लिया और अंदर घुसकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. कैम्ब्रिजशायर कांस्टेबुलरी और ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (BTP) इस मामले की संयुक्त जांच कर रही हैं. अधिकारियों ने कहा कि हमले की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हैं. साथ ही यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों से अपील की गई है कि यदि किसी ने घटना का वीडियो या फोटो रिकॉर्ड किया है तो वह पुलिस को उपलब्ध कराए.

प्रधानमंत्री और गृह सचिव ने जताई चिंता
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "हंटिंगडन के पास ट्रेन में हुआ यह हमला बेहद चिंताजनक हैं. मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं." वहीं यूके की गृह सचिव शबाना महमूद ने भी घटना को “दुखद और चिंताजनक” बताया. उन्होंने कहा कि दो संदिग्धों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और लोगों से अपील की कि वे अफवाहों या गलत सूचनाओं से बचें.

ट्रेन सेवाएं प्रभावित, जांच जारी
हमले के बाद क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहीं और कई यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. पुलिस ने ट्रेन और स्टेशन परिसर को सील कर दिया है, जबकि फॉरेंसिक टीमें मौके से सबूत जुटाने में लगी हैं. पुलिस ने कहा है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, घायलों की स्थिति और घटना के पीछे के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

यह भी पढ़े: हैवानियत की सारी हदें पार! 15 साल के लड़के ने की बड़े भाई की हत्या.. गर्भवती भाभी के साथ किया दुष्कर्म
 

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

07 November 2026
चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

सिक्स लेन कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले - पानी छिड़काव नहीं हुआ तो नहीं करेंगे सहयोग

07 November 2026
संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में रंगोली एवं दीप जलाओ-दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया.

07 November 2026