शक के आधार पर हैवान बना पिता! रातभर 'पानी-पानी' चिल्लाती रही दोनों बेटियां.. एक की मौत

शक के आधार पर हैवान बना पिता! रातभर 'पानी-पानी' चिल्लाती रही दोनों बेटियां.. एक की मौत

शक के आधार पर हैवान बना पिता रातभर पानी-पानी चिल्लाती रही दोनों बेटियां एक की मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक पिता की क्रूरता ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. मामले में आरोपी पिता दादू हैबत यमगर ने अपनी ही दो मासूम बेटियों के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर रूह कांप उठे. आरोप है कि बच्चियों के पड़ोसी ने लड़कियों पर चोरी का शक जताया था. जिसके बाद उनके पिता ने दोनों बच्चियों के हाथ-पैर बांध दिए और शाम करीब 5 बजे उन्हें घर की छत पर लोहे के एंगल से उल्टा लटका दिया. 

पूरी रात दोनों बच्चियां दर्द से तड़पती रही और ‘पानी-पानी’ की गुहार लगाती रही लेकिन माता-पिता ने उन्हें पानी तक नहीं दिया और खुद चैन से सोते रहे. अगली सुबह करीब 6 बजे बच्चियों के दादा ने उन्हें देखा और तुरंत नीचे उतारा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. एक बच्ची सानिका की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी बच्ची अनुजा बेहोश हालत में मिली. अनुजा को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि सानिका को दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना को छुपाने के लिए परिवार ने सानिका का अंतिम संस्कार चुपचाप करने की कोशिश की लेकिन सच ज्यादा देर तक छिप नहीं सका. जब अनुजा को होश आया, तो उसने डॉक्टरों को पूरी घटना बताई- कैसे उसके पिता ने उन्हें बांधकर उल्टा लटकाया और बेरहमी से पीटा. मामला यहीं नहीं थमा. जानकारी के मुताबिक, बच्चियों को बचाने वाले दादा पर भी आरोपी पिता ने कोयते से हमला किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़े: नेपाल में बड़ा सियासी भूचाल, नई सरकार का सख्त एक्शन.. पूर्व पीएम केपी ओली गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

झारखंड

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

धनबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 SI-ASI का तबादला

झारखंड

धनबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 SI-ASI का तबादला