लालच की आड़ में बेटे ने पिता को बनाया शिकार.. पिस्तौल दिखाकर लूटे 10 लाख रूपए

By : Mansi Kumari
लालच की आड़ में बेटे ने पिता को बनाया शिकार.. पिस्तौल दिखाकर लूटे 10 लाख रूपए

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कहा जाता है पिता से ही बच्चों का नाम है, पिता से ही बच्चों की पहचान है और उनके बिना सब कुछ खाली-खाली सा लगता है लेकिन क्या हो जब एक बेटा पैसों की लालच में इतना चूर हो जाता है कि उसे समझ ही नहीं आता.. वो कर क्या रहा हैं. ऐसा ही एक अजीबोगरीब या फिर यू कहें एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया हैं. 

राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 31 मार्च, 2026 को लक्ष्मी नगर इलाके में हुई 10 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड पीड़ित का ही बेटा निकला. पुलिस ने इस मामले को महज 24 घंटे में सुलझा लिया. पुलिस को एक PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि दो अज्ञात हमलावरों ने चेहरे ढककर और पिस्तौल दिखाकर 10 लाख रुपये की लूट की हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए लक्ष्मी नगर पुलिस ने तुरंत विशेष जांच टीम गठित की.

CCTV फुटेज और मुखबिरों की मदद से खुलासा
जांच टीम ने 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और इलेक्ट्रॉनिक डेटा के साथ-साथ स्थानीय मुखबिरों से मिली जानकारी का सहारा लिया. इसी दौरान पुलिस को चौंकाने वाला सच पता चला- यह वारदात पीड़ित के बेटे तवलीन उर्फ राहत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दी थी. जिसके बाद मुख्यालय मुखर्जी नगर से तवलीन को गिरफ्तार किया गया. उसके दोनों साथी मोहित कुमार तिवारी और पंकज आनंद विहार से बस पकड़कर बिहार की ओर भाग रहे थे. पुलिस ने बस का पीछा किया और लखनऊ टोल प्लाजा पर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात की योजना पहले से बनाई गई थी. मोहित कुमार तिवारी ने बिहार के मुंगेर से लगभग 45 हजार रुपये में पिस्तौल खरीदी थी. वारदात के समय तवलीन स्कूटी चला रहा था, जबकि मोहित पीछे बैठकर गोली चला रहा था. पंकज भी इस साजिश में शामिल था.

लूटी रकम और वाहन बरामद
पुलिस ने लूटी गई 10 लाख रुपये की रकम और वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली. हालांकि, घटना में प्रयुक्त हथियार अभी बरामद नहीं हो पाया हैं. जांच में यह भी सामने आया कि तवलीन और उसके साथी पहले से किसी आपराधिक मामले में शामिल नहीं थे. उनका मकसद जल्दी पैसा कमाना और आलीशान जिंदगी जीना था. खास बात यह है कि तवलीन अपने पिता के प्रिंटिंग बिजनेस में मदद करता था, जबकि उसके दोनों साथी बेरोजगार थे.

यह भी पढ़े: रांची के आज कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, समय से पहले निपटाएं जरुरी काम
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.