न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में रविवार को एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटु स्थित ऊपर टोला में हुई, जहां अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. मृतक की पहचान राजेंद्र मुंडा (करीब 70 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें- रांची के तुपुदाना में प्लास्टिक पाइप के स्टॉक में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी