एक दर्जन नकाबपोश युवकों के साथ ससुराल पहुंचा पति, सास के आंख में झोंका मिर्च का पाउडर और बीवी को उठा लाया घर

By : Jeevan Verma
एक दर्जन नकाबपोश युवकों के साथ ससुराल पहुंचा पति, सास के आंख में झोंका मिर्च का पाउडर और बीवी को उठा लाया घर

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
राजस्थान के अलवर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है जहां एक शराबी पति अपनी ही पति चंदना का मायके से अपहरण कर लिया. पत्नी के साथ जाने से इनकार करने पर बबलू ने करीब दर्जन भर युवक के संग घर पहुंच गया. यहां उसने अपने सास के आखों में लाल मिर्च झोंकी फिर मारपीट कर पत्नी को जबरन उठाकर ले गया, आपने तो कई ऐसे मारपीट व किडनैपिंग वाले मामले देखे होंगे. लेकिन राज्सथान के अलवर में सास के आंखों में लाल मिर्च झोंक कर अपनी ही पत्नी का अपहरण कर ले गया. बताया जाता है कि पति शराब पीता था, इसी वजह से पत्नी घर छोड़ कर भाग गइ थी. पति अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी. इस बात को लेकर आए दिन दोनों में झगड़ा होते रहती थी. चंदना के परिजन ने कई बार बबलू को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं मानी, इसके बाद मंगलवार को बबलू करीब एक दर्जन नकाबपोश युवकों के साथ चंदना के घर पहुंच गया. 

इस दौरान परिवार ने घधर का दरवाजा नहीं खोला. इस बीच सभी जबरन अंदर घुस गए. सबसे पहले आरोपियों ने सास मंजू देवी की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंका. इससे उनकतते आंखो में जलन होने लगी. इसके बाद महिलाओं के साथ मारपीट की गई और फिर चंदना को जबरदस्ती उठा कर ले गया. घटना के बाद तत्काल पुलिस के नंबर 112 पर सूचना दी गई. पीड़ित परिवार ने उद्योग नगर थाने में अपहरण मारपीट व घर में घुसपैठ की धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश जारी कर दी गई है. 

ये भी पढ़ेंः-लड़के को था कैंसर, महिला को चाहिए थी किडनी.. इन शर्तों पर दोनों ने कर ली शादी