सहरसा में अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, 140 लीटर के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहरसा में अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, 140 लीटर के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहरसा में अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद 140 लीटर के साथ तस्कर गिरफ्तार

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 13 फरवरी को सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनबरसा राज की ओर से एक सफेद रंग की अल्टो कार में भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप लाया जा रहा है.

सूचना के सत्यापन हेतु थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. जांच के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक गाड़ी रोककर भागने लगा. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया.

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विक्रम कुमार, पिता अरविंद स्वर्णकार, वार्ड संख्या-10, सौर बाजार थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छुपाकर रखे गए 10 कार्टून में कुल 140 लीटर अवैध कफ सिरप बरामद किया गया. जब्त सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है.

इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 53/26 दिनांक 13.02.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मामले की जानकारी शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश ठाकुर ने दी. उन्होंने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता, विजेंद्र यादव सिंह हत्याकांड का 15 हजार का इनामी आरोपी मनोहर यादव गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार