Saturday, Jun 7 2025 | Time 21:06 Hrs(IST)
  • रामरेखा धाम विकास समिति की हुई आम बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
  • रामरेखा धाम विकास समिति की हुई आम बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
  • गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी बकरीद की मुबारकबाद, बोले त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद!
  • गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी बकरीद की मुबारकबाद, बोले त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद!
  • बीजापुर में 7 नक्सली ढेर, नक्सल विरोधी अभियान नें सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
  • शूटर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो की फिल्मी अंदाज में भागने की कोशिश, छत पर चढ़ कर करने लगा Instagram पर लाइवस्ट्रीम
  • बिहार NDA में हो गया सीटों का बंटवारा? किस पार्टी को मिल रहीं कितनी सीटें?
  • बिहार NDA में हो गया सीटों का बंटवारा? किस पार्टी को मिल रहीं कितनी सीटें?
  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की कंचनबाग इकाई का दौरा, परिसर में लगाए पौधे
  • रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, एक ग्रुप झारखण्ड को ईसाई प्रदेश तो दूसरा ग्रुप राज्य को इस्लामिक प्रदेश बनाना चाहता
  • रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, एक ग्रुप झारखण्ड को ईसाई प्रदेश तो दूसरा ग्रुप राज्य को इस्लामिक प्रदेश बनाना चाहता
  • बोकारो DC अजय नाथ झर ने किया बेरमो नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, बकरीद पर्व शांति पूर्वक मनाने का किया अपील
  • CCPA ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा, ग्राहकों को भ्रामक विज्ञापनों के सहारे नहीं फंसा सकेंगे
  • CCPA ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा, ग्राहकों को भ्रामक विज्ञापनों के सहारे नहीं फंसा सकेंगे
  • पोस्टर पर मचा बवाल, सरकार के सहयोगियों ने जताई आपत्ति
झारखंड


भाकपा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन

भाकपा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन

सुमित कुमार पाठक/न्यूज़11 भारत


पतरातू/डेस्क: यूनियन कार्यालय पीटीपीएस में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद पतरातु एवं एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल  शाखा पतरातु के द्वारा शहीद ऐ आजम भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरु का 95वा पुण्यतिथि (शहादत दिवस) मनाया गया. सर्वप्रथम भाकपा अचल सचिव सह एनटीपीसी मजदूरी यूनियन (एटक) शाखा सचिव मनोज कुमार महतो के द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण  एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया. बारी-बारी से भारतीय कम्युनिस्ट  पार्टी के कार्यकर्ता एवं एनटीपीसी मजदूर यूनियन के साथियों के द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.  शहीदे  आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु अमर रहे के नारे लगाए गए इंकलाब जिंदाबाद आदि नारे लगाएंगे.

 

वही कॉमरेड मनोज कुमार महतो ने कहा है कि शहीदे ए आजम भगत सिंह युवाओं के लिए क्रांति के सूत्रधार थे. उन्होंने कहा है कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश की एकता और अखंडता व सामाजिक सद्भावना  बनाए रखना हम सभी का दायित्व है. भगत सिंह को याद करते हुए आज भगत सिंह के नक्शे कदमो  आदर्शों  पर चले एवं भगत सिंह के सपनों के भारत बनाने के लिए आगे बढ़े. हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि पूरे देश में भगत सिंह रोजगार गारंटी एक्ट बनाया जाए एवं युवाओं को रोजगार दिया जाए. इस मौके पर मनोज कुमार महतो, मनोज पहान ,रमेश महतो, किशोर महतो, नरेश बेदिया ,मोहन साहू, संदीप ठाकुर ,विजय महतो, मनजीत कुमार ,जगदेव महतो, कमलेश महतो, सुजीत बेदिया, रामकुमार बेदिया, रमेश बेदिया, कुलदीप बेदिया ,शिव शंकर मुंडा, दिलीप कुमार महतो, महेश मुंडा, रामदास बेदिया ,उमेश बेदिया, रवि कुमार,  करमचंद महतो, महेश बेदिया ,आनंद कुमार, गौतम उरांव, गुलशन उरांव, मनोज ,जगदेव महतो ,किशन  भईया, कृष्ण कुमार बेदिया ,एमडी अख्तर अंसारी , साहिल अंसारी, रोहित कुमार, नरेश कुमार सिंह, मनजीत कुमार सिंह, राजेश कुमार ठाकुर ,मूल अंसारी ,विनय कुमार गुप्ता ,रूपेश साहू आदि लोग मौजूद थे.

 

अधिक खबरें
गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी बकरीद की मुबारकबाद, बोले त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद!
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:50 AM

गढ़वा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बकरीद के पाक मौके पर इस्लाम धर्मावलंबियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी. मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा के ऊंचरी मस्जिद आदि नमाज स्थलों पर पहुंचकर मुस्लिम भाईयों के गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी. साथ ही पूर्व मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी.

गांडेय प्रखंड में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, शांति-सौहार्द का दिखा नज़ारा
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:45 PM

गांडेय शनिवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर गांडेय प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई. डोकीडीह पंचायत के महजोरी गांव स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुफ़्ती मो. जमरुद्दीन कासमी की इमामत में दो रकात वाजिब नमाज अदा की. इस दौरान मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और कौमी खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई.

झारखंड: नई शिक्षा नीति से सरकार की बढ़ी टेंशन, 2 लाख छात्रों का भविष्य अधर में!
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:39 PM

झारखंड के कॉलेजों में अब इंटरमीडिएट की पढ़ाई नहीं होगी. इस फैसले से राज्य के 2 लाख से भी ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, यह निर्णय नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत लिया गया है, जिसके बाद झारखंड सरकार के हाथ-पांव फूलते नजर आ रहे हैं.

रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, एक ग्रुप झारखण्ड को ईसाई प्रदेश तो दूसरा ग्रुप राज्य को इस्लामिक प्रदेश बनाना चाहता
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 7:11 PM

झारखण्ड बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड में मौजूदा हालात ऐसी है कि आनेवाले समय में यह मिजोरम और नागालैंड की तरह बन जाएगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में शामिल एक ग्रुप झारखण्ड को ईसाई प्रदेश बनाना चाहता है तो दूसरा ग्रुप राज्य को इस्लामिक प्रदेश बनाना चाह रहा है. दोनों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है. ऐसे में यहां PESA (पेसा) क़ानून का हर हाल में लागू होना जरुरी है अन्यथा यहाँ आनेवाले 5 - 10 सालों में आदिवासी जनजाति विलुप्त हो जायेंगे और अल्पसंख्यक बन जायेंगे.

पोस्टर पर मचा बवाल, सरकार के सहयोगियों ने जताई आपत्ति
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 6:24 PM

राजधानी रांची के हरमू चौक और सहजानंद चौक पर जेएमएम के द्वारा जो पोस्टर लगाया गया है, उस पर महागठबंधन के अंदर विवाद छिड़ गया है. दरअसल झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने पोस्टर में जिक्र किया है कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की लोकप्रिय सरकार है. इसके बाद महागठबंधन के अन्य दल इस बात पर आपत्ति जता रहे हैं.