झारखंडPosted at: अगस्त 26, 2024 CPI के महासचिव डी राजा 8 सितंबर को आएंगे रांची, कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी राजा आठ सितंबर को रांची आएंगे. वह सीपीआई की कार्यकारिणी की बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस बात की जानकारी पार्टी के जिला सचिव अजय कुमार ने दी.