Tuesday, Jun 24 2025 | Time 14:50 Hrs(IST)
  • बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
  • बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे जमुई
  • मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
  • मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
  • राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
  • राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
  • आपदा से बचाव के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान, आठ प्रचार वाहन रवाना
  • रामपुर लुगाई में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
  • दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गंगाराम अस्पताल में पिता शिबू सोरेन से करेंगे मुलाकात
  • सहायता शिविर में बदइंतजामी दिव्यांग और बुजुर्गों को घंटों इंतजार, सुविधाओं का टोटा
  • सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा लापरवाही के आरोप में डॉक्टरों पर फूटा गुस्सा
  • राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
  • राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
  • जिला प्रशासन मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर चला रही जागरूकता अभियान लेकिन यंहा प्रधानध्यापक ही गुटकाबाज
झारखंड » गिरिडीह


गांडेय में कांग्रेस प्रखंड कमेटी का विस्तार, नई टीम बनी

गांडेय में कांग्रेस प्रखंड कमेटी का विस्तार, नई टीम बनी
भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:- गांडेय प्रखंड अंतर्गत डोकीडीह पंचायत के गिरनिया मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. अकबर अंसारी ने की. इस मौके पर जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई. साथ ही प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. पर्यवेक्षक मंजूर अंसारी की देखरेख में दो उपाध्यक्ष और नौ महासचिव चुने गए. मो. अख्तर और मो. गुलाम हैदर को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं महासचिव पद के लिए मो. बलाल, कैलास मोदी, मो. तोसीफ आलम, नईम खान, मो. मुमताज, मो. जुनाब, मो. समसुल अंसारी, मो. सुलेमान और नुनू लाल तुरी का चयन हुआ. जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि प्रदेश कमेटी के निर्देश पर पार्टी सृजन कार्यक्रम 2025 के तहत सभी प्रखंडों में कमेटियों का विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और ईमानदारी से काम करने की अपील की. बैठक में कैलास पाठक समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. 

 

अधिक खबरें
बगोदर में फर्स्ट लिटिल चैम्प फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, औरा और दोंदलो की टीम बनी विजेता
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 9:08 AM

प्लस टू उच्च विद्यालय, बगोदर के मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय फर्स्ट लिटिल चैम्प फुटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का सफल आयोजन किया गया. उद्घाटन उपप्रमुख हरेंद्र सिंह, नारायण महतो (जिला अध्यक्ष, सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा), जागेश्वर यादव (अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ), सुधीर प्रसाद (अध्यक्ष, संघर्ष मोर्चा बगोदर) और प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

गांडेय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 10:22 PM

गांडेय बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. इस

डीएसओ गुलाम समदानी ने बेंगाबाद एफसीआई गोदाम का किया औचक निरीक्षण
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 8:54 PM

गिरिडीह डीएसओ गुलाम समदानी ने सोमवार को बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय स्थित एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एजीएम को कई दिशा निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर यह निरीक्षण किया जा रहा है. बारिश का मौसम इसी के मद्देनजर रखते हुए नियमित रूप से जांच करना है. गोदाम में रखे चावल, गेहूं अनाज

विश्वकर्मा समाज बगोदर प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन समारोह सम्पन्न, कैलाश राणा बने अध्यक्ष
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 2:06 PM

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की बगोदर प्रखंड कमिटी का तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद हरिहरधाम विवाह भवन, बगोदर में पुनर्गठन मारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सर्वसम्मति से कैलाश राणा को प्रखंड अध्यक्ष, नंदलाल राणा को प्रखंड सचिव और सुजीत शर्मा को प्रखंड कोषाध्यक्ष चुना गया.

गांडेय में कांग्रेस प्रखंड कमेटी का विस्तार, नई टीम बनी
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 5:09 PM

गांडेय प्रखंड अंतर्गत डोकीडीह पंचायत के गिरनिया मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. अकबर अंसारी ने की.