न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आने वाले दिनों में झारखंड में कड़ाके की ठंड का सिलसिला और बढ़ सकता हैं. राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के 9 जिलों में शीतलहर का खतरा बढ़ सकता है. इसको लेकर रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 और 14 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य के बोकारो, धनबाद तथा रामगढ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्क रहने के लिए सलाह दी है.
तापमान का हाल
झारखंड के प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जिसमें रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा. तो वहीँ बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस होगा. इसके अलावा देवघर, धनबाद, दुमका में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा. तो सिमडेगा, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होगा.