Thursday, Jul 3 2025 | Time 12:19 Hrs(IST)
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा को मिल रहा सर्वोच्च इलाज, सरकार हर पल खड़ी है साथ
  • सुचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा शहर के मंत्रियों का लगा पोस्टर
  • पोस्टमार्टम हाउस जर्जर ख़राब हो सकता है विसरा
  • अधिवक्ता पति से प्रताड़ित हो रही महिला के लिए क्षेत्र के सैकड़ो महिला बनी झांसी की रानी
  • SPICEJET फ्लाइट में हवा में उखड़ा खिड़की का फ्रेम, यात्रियों में मचा हड़कंप, एयरलाइन ने दी सफाई
  • Ranchi: रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज, जानें फ्लाईओवर की खासियत
  • आज रांचीवासियों को मिलेगी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून सक्रिय! मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर किया येलो अलर्ट जारी
  • गोड्डा के नए सिविल सर्जन ने किया नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण
  • 'पंचायत' के बनराकस ने 11 साल पहले आलिया संग किया था डांस, अब बने फुलेरा के नए प्रधान – फैंस बोले, ये तो विलेन नहीं हीरो है!
झारखंड


चांडिल के चिलगू-चाकुलिया पहुंचे CM हेमंत सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू के निधन पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा- कपूर टुडू जी का झारखंड अलग राज्य आंदोलन में था अहम योगदान, सामाजिक सरोकार से जीवन भर रहा नाता
चांडिल के चिलगू-चाकुलिया पहुंचे CM हेमंत सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू के निधन पर दी श्रद्धांजलि

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कपूर कुमार टुडू (कपूर बागी) के निधन पर आज सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के चिलगू- चाकुलिया स्थित आवास  पहुंचकर दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री  शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को  दु:ख सहन करने की शक्ति देने हेतु प्रार्थना की. मुख्यमंत्री अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी शामिल हुए.

 

 जीवन भर रहा सामाजिक सरोकार 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपूर टुडू जी के रूप में मैंने अपना एक भाई, दोस्त और झारखंड आंदोलनकारी खो दिया है. उनका  निधन ना सिर्फ हमारी पारिवारिक क्षति है बल्कि इस राज्य ने एक ऐसे व्यक्तित्व को  खो दिया है, जिन्होंने अलग राज्य के संघर्ष से लेकर अपने पूरे जीवन काल में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर आम लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते रहे. मुख्यमंत्री ने व्यथित मन से कहा कि उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है. दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी को अश्रुपूर्ण नमन.

 

परिवार में मां, पत्नी और तीन नाबालिग बच्चे 

विदित हो कि दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी रिश्ते में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के फुफेरे भाई थे . कल 6 मई- 2025 को उनका निधन हो गया था.  वे अपने पीछे मां सुखी टुडू, पत्नी सुकुरमनी टुडू एवं दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं. वे अपनी सादगी और सरलता के लिए जाने जाते थे. सामाजिक सरोकार और आम लोगों के प्रति सेवा भाव उनकी पहचान थी.

 


 

 
अधिक खबरें
Ranchi: रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज, जानें फ्लाईओवर की खासियत
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:44 AM

लंबे इंतजार के बाद 3 जुलाई यानी आज रांचीवासियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है. आज रातू रोड फ्लावर का उद्घाटन होने वाला है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे. रांचीवासियों को जिस फ्लाईओवर का लंबे समय से इंतजार था आखिर उसकी खासियत क्या है..

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून सक्रिय!  मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर किया येलो अलर्ट जारी
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 8:06 AM

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार और तेज सकती है. मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में 3 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में लोहरदगा, लातेहार, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा शामिल हैं. झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार और तेज सकती है. मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में 3 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में लोहरदगा, लातेहार, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा शामिल हैं.

प्रखंडस्तरीय पंचायत समिति की बैठक से पूर्वी महाल पंचायत के समिति सदस्य ने किया वाकआउट
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 10:50 PM

चंदनकियारी प्रखंड के सभागार में बुधवार को प्रखंडस्तरीय पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने किया. वहीं बैठक में उपस्थित बीडीओ अजय कुमार वर्मा , सीओ रवि कुमार आनंद, प्रभारी पदाधिकारी डॉ तृप्ति एवं ऊपप्रमुख पदमा देवी एंव कार्यपालक पदाधिकारियो ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों

टोरी आरओबी की मांग को लेकर किसानों ने शुरू की पदयात्रा
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 10:33 PM

टोरी चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी का ध्यान आकर्षण के लिए किसानों ने बुधवार से दो दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत की है. परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर लेकर किसान गांव गांव घुम रहे हैं. पदयात्रा का नेतृत्व किसान नेता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान कर रहे हैं.

बरवाडीह में सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, गाड़ी, केड और प्रोजेक्ट स्कूल बरवाडीह ने जीता खिताब
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 10:33 PM

बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे क्लब मैदान में बुधवार को शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी और विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में अंडर