Thursday, Jun 19 2025 | Time 00:03 Hrs(IST)
झारखंड » सरायकेला


चांडिल में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने दिए संगठन को सशक्त बनाने के निर्देश

चांडिल में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने दिए संगठन को सशक्त बनाने के निर्देश

बसंत कुमार साहू/न्यूज11 भारत


सरायकेला/डेस्कः- चांडिल चिलगु स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में सोमवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों - सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी, संयोजक मंडली के सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

 

बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, जनसमस्याओं की पहचान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना था.

बैठक को संबोधित करते हुए  सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी अपनी स्थापना के मूल सिद्धांतों और संघर्षशील परंपराओं के साथ एक बार फिर जनहित के मुद्दों को लेकर मजबूत तेवर में लौटेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता को उसका अधिकार दिलाना है, और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव तक जाकर लोगों से जुड़ना होगा.

 

22 जून को 'बलिदान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा स्थापना दिवस

महतो ने यह भी घोषणा की कि आजसू पार्टी का स्थापना दिवस इस वर्ष 22 जून को 'बलिदान दिवस' के रूप में रांची में भव्य रूप से मनाया जाएगा. रांची के खेलगांव स्थित शहीद टाना भगत इंडोर स्टेडियम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान होगा. इस दिन पार्टी उन सभी संघर्षशील साथियों को याद करेगी, जिन्होंने अलग झारखंड आंदोलन और जनहित के लिए बलिदान दिया. स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य भर के कार्यकर्ताओं को रांची में जुटने का आह्वान किया गया है. इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो, दामू बानरा,  चन्द्रगुप्त सिंह, रविशंकर मौर्या, सत्यनारायण महतो, सिद्धार्थ महतो, कन्हैया सिंह,  सुधीर सिंह, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, डॉ दिनेश बोईपाई, अमित महतो, दुर्गा महतो, संजय सिंह, आदित्य महतो, नंदलाल बिरुआ, संतोष महतो, रामरतन महतो, दिलीप महतो, शहदेव महतो, पुलक सथपति, प्रताप सिंहदेव, नंदन कुंज पात्र, गौरी लायक, आरती सिंह, अमला मुर्मू, रेणुका पुराण, मंजूराज, सुनीता, सुलोचना प्रमाणिक, दुर्योधन गोप, गोपेश महतो, अरुण महतो, धर्मराज प्रधान, प्रकाश विश्कर्मा आदि मौजूद थे.

 

संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

बैठक में संगठन मजबूती अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई. श्री महतो ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करेगी. जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे जनता से लगातार संवाद बनाए रखें और सरकार की नीतियों में हो रही खामियों को उजागर करें.

 

कोल्हान में तेजी से बढ़ रही है पार्टी की पकड़

बैठक में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने बताया कि कोल्हान प्रमंडल में आजसू पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. युवाओं और महिलाओं में पार्टी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. संगठनात्मक विस्तार के लिए क्षेत्रीय स्तर पर भी लगातार कार्यशालाएं और जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं.

 

बैठक के अंत में प्रस्ताव पारित कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई. साथ ही, कार्यकर्ताओं को अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ संगठन हित में कार्य करने की अपील की गई.

अपहरण व धर्मांतरण की घटना पर आजसू सुप्रीमो ने सरकार को घेरा, कहा – कुड़मी समाज की अस्मिता पर हमला बर्दाश्त नहीं

नीमडीह, 17 जून. नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी गांव में हाल ही में सामने आई जबरन धर्मांतरण की घटना और महतो समाज के युवती के अपहरण मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने झारखंड में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों के लिए राज्य सरकार को सीधे जिम्मेदार ठहराया है.

 

झिमड़ी की घटना को लेकर श्री महतो ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कुड़मी/महतो समाज की अस्मिता और आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार है. उन्होंने कहा, “झारखंड की मिट्टी संघर्ष और बलिदान की भूमि रही है, यहां जबरन धर्मांतरण और महिलाओं के अपहरण की घटनाएं इस भूमि के स्वाभिमान को ललकारने जैसा है. सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता इन कृत्यों को बढ़ावा दे रही है.”

 

हेमंत सरकार को बताया विफल

 

महतो ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है. “राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध और प्रशासनिक उदासीनता सामान्य बात बनती जा रही है. यह चिंताजनक है और हम चुप नहीं बैठेंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई, तो आजसू पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी.

 

 

अधिक खबरें
चांडिल: पिछले कई घंटों से लगातार बारिश, कई दुकानों में घुसा पानी
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 2:37 PM

पिछले कई घंटों से लगातार वारिश हो रही है, जिससे लोगो के रोज़मर्रा जीवन पर खास असर देखने को मिला है. लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए है. सड़के सुनसान पड़ी हुई है वही एकाध वाहन आ जा रहे है.

चांडिल मुरी रेलखंड के बाकरकुड़ी स्टेशन के सामने अंडर पास पर जलजमाव से राहगीर परेशान
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 1:27 PM

चांडिल-मुरी रेलखंड के बाकरकुड़ी रेलवे स्टेशन के सामने बने रेलवे अंडर पास में भारी मात्रा में जलजमाव हो गया है, जिससे राहगीरों को काफी सामना करना पड़ रहा हैं. ज्ञात हो कि बाकरकुड़ी स्टेशन के सामने फाटक को बंद कर रेलवे अंडर पास बनाया गया है.

चांडिल में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने दिए संगठन को सशक्त बनाने के निर्देश
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 7:17 PM

चांडिल चिलगु स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में सोमवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया.

झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति पहुंची सरायकेला-खरसावां
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 7:11 PM

आज परिसदन सभागार, सरायकेला में झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति श्री रामचंद्र सिंह ने की, जबकि समिति सदस्य श्री चंद्रदेव महतो भी उपस्थित रहे. बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

चांडिल डैम में डूबे पॉलिटेक्निक छात्र का शव बरामद, दोस्तों के साथ नहाने गया था
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:24 PM

चांडिल डैम में रविवार को नहाने के दौरान लापता हुए पॉलिटेक्निक छात्र का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया है. मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है, जो रामगढ़ क्षेत्र का निवासी था.