Monday, Jun 9 2025 | Time 03:05 Hrs(IST)
देश-विदेश


CBI की टीम पर बिहार के नवादा में हमला, NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच करने गए थे अधिकारी

चार लोग गिरफ्तार व 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
CBI की टीम पर बिहार के नवादा में हमला, NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच करने गए थे अधिकारी

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः NEET-UG पेपर लीक मामले में जांच करने गई CBI की टीम पर बिहार के नवादा में हमला किया गया है. जानकारी के अनुसार पेपर धांधली की जांच करने गई. पेपर धांधली की जांच करने गई CBI की टीम पर ग्रामीणों ने धावा बोल दिया है. नवादा एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की टीम रविवार को बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना के कसियाडीह गांव पहुंची थी. पर स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें नकली अधिकारी बताया और उनके साथ मारपीट की.


घटना के दौरान रजौली थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीबीआई की टीम को सुरिक्षत वहां से निकाला. वहीं मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि CBI की टीम मोबाईल लोकेसन के आधार पर गांव पहुंची थी. जहां ग्रामीणों ने उन्हें नकली अधिकारी समझ कर हमला बोल दिया. 

 


 

 
अधिक खबरें
यूरोप की 7 दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर, फ्रांस दौरे पर राफेल पर क्या बनेगी कोई बात?
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 7:42 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर 7 दिनों की यूरोप यात्रा पर रवाना हो गये हैं. विदेशमंत्री की यह यूरोप यात्रा विशेष कर फ्रांस पर फोकस रहेगी, लेकिन वह इस यात्रा में यूरोपीय संघ (EU) और बेल्जियम के भी राजनयिकों से मिलेंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकार 8 जून यानी रविवार से 14 जून तक यूरोप दौरे पर रहेंगे. विदेशमंत्री की इस विदेश यात्रा पर सभी की निगाहें लड़ाकू विमान राफेल पर टिकी होंगी.

कर्नाटक सरकार तक पहुंची बेंगलुरू भगदड़ की जांच की आंच, CM सिद्धारमैया के खिलाफ भी शिकायत दर्ज
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 6:15 AM

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की जांच की आंच कर्नाटक सरकार तक पहुंचती दीख रही है. IPL 2025 के चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत की जांच के दायरे में कर्नाटक के कई प्रशासनिक अधिकारियों, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के पदाधिकारियों समेत

आप भी दिखना चाहते हैं स्लिम तो बस करें ये 4 काम, महीना भर में दिखने लगेगा असर
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 6:23 PM

वैसे तो पेट की चर्बी को कम करना बड़ा मुश्किल काम है, पर अगर काम किया जाए तो मुश्किल जरूर है पर नामुमकिन नहीं. अगर आप अपनी दिनचर्या में ये चीजें अपना लेते हैं

जेठ को ले गई पुलिस, दुल्हे को रोते देख दुल्हन ने संभाला मोर्चा, शादी के बिच गई थाने
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 6:19 PM

यूपी के हमीरपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में हुए झगड़े के बाद दुल्हन के जेठ को पुलिस उठा ले गई. जिसकी वजह से शादी का कार्यक्रम वहीं रुक गया. भाई के गिरफ्तार हो जाने के कारन दूल्हा रोने लगा. दुल्हे को रोते देख दुल्हन खुद नको रोक नहीं पाई और खुद ही मोर्चा संभाल लिया. शादी बिच में छोड़ मंडप छोड़कर थाने पहुंच गई. पुलिस से जेठ कि रिहाई कि गुहार लगाने लगी. दुल्हन ने पुलिस से कहा की जेठ को छोड़ दिया जाए ताकि उसकी बिच में रुकी शादी संपन्न हो सके.

6000 के आंकड़ों के साथ 22 राज्यों तक पहुंच चुकी है 'Corona Express', झारखंड भी आया चपेट में
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 5:31 PM

धीरे-धीरे कोरोना ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया है. केरल और महाराष्ट्र से शुरू हुई Corona Express अब देश के 22 राज्यों में पहुंच चुकी है. इन राज्यों में झारखंड भी शामिल है. देश में कोरोना के मामले हर रोज बढ़ रहे है. इनके साथ कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है.