बाजार में लौटी खुशी! युद्ध के बादल हटे तो निवेशकों पर हुई पैसों की बारिश, रुपये ...

बाजार में लौटी खुशी! युद्ध के बादल हटे तो निवेशकों पर हुई पैसों की बारिश, रुपये में आयी मजबूती तो फिसल गया कच्चा तेल

बाजार में लौटी खुशी युद्ध के बादल हटे तो निवेशकों पर हुई पैसों की बारिश रुपये में आयी मजबूती तो फिसल गया कच्चा तेल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पश्चिम एशिया में भले ही अस्थायी विराम लग गया है, लेकिन अमेरिका और ईरान के द्वारा सीजफायर की घोषणा करने के बाद भारत के बाजार में हरियाली लौटी है. अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा होते ही शेयर बाजर आज झूम उठा. सेंसेक्स के  अंकों की छलांग लगाने से निवेशकों पर 14 लाख करोड़ों रुपयों की बारिश हो गयी. बुधवार को सेंसेक्स 2946.32 अंकों की छलांग लगाकर 77,562.90 पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी में भी 887 अंकों का उछाल आया है. निफ्टी 23,997.35 अंकों पर बंद हुआ है. इतना ही नहीं, आज रुपये में भी मजबूती देखने को मिली. रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 92.56 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया. 

युद्धविराम के फैसले का सबसे सकारात्मक असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड के भाव में 12.68 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली. इसके बाद कच्चा तेल 95.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट तेल आपूर्ति के प्रमुख मार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को फिर से खोलने का असर है. बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सीजफायर की घोषणा के साथ यह कहा कि इस अवधि में जहाजों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. यानी युद्ध के करीब 40 दिनों में ऊर्जा का जे सप्लाई चेन टूट गया था, वह एक बार फिर से जुड़ गया है. फिलहाल यह राहत 2 हफ्तों के लिए है, चूंकि  अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता अभी जारी है, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि इसका कोई स्थायी समाधान निकल जायेगा

यह भी पढ़ें: दुनिया ने चैन की सांस ली! हार्मूज जलडमरूमध्य से दो हफ्ते निर्बाध पारगमन, युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान का ऐलान*

संबंधित सामग्री

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

झारखंड

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

झारखंड

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

झारखंड

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक एकता का केंद्र हैं ऐसे आयोजन - नगर अध्यक्ष

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी

झारखंड

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी

तेज रफ्तार से चल रहे ट्रक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा, लिया एक्शन,  पुलिस की कार्रवाई को ग्रामीणों ने सराहा

झारखंड

तेज रफ्तार से चल रहे ट्रक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा, लिया एक्शन, पुलिस की कार्रवाई को ग्रामीणों ने सराहा