मिडिल ईस्ट संकट के बीच बढ़ती महंगाई, LPG की कीमत आसमान पर.. जानें नया रेट

मिडिल ईस्ट संकट के बीच बढ़ती महंगाई, LPG की कीमत आसमान पर.. जानें नया रेट

मिडिल ईस्ट संकट के बीच बढ़ती महंगाई lpg की कीमत आसमान पर जानें नया रेट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच आम जनता को महंगाई का नया झटका लगा हैं. घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर अब 115 रुपये महंगा मिलेगा. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने अपने वेबसाइट पर नए रेट्स को अपडेट कर दिया है और ये कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं.

घरेलू सिलेंडर की नई कीमतें
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी अप्रैल 2025 के बाद पहली बार हुई हैं. नई कीमतें निम्नलिखित हैं:
दिल्ली: 853 रुपये → 913 रुपये
कोलकाता: 879 रुपये → 939 रुपये
चेन्नई: 868.50 रुपये → 928.50 रुपये

इस बढ़ोतरी का असर सीधे आम घरों के खर्च पर पड़ेगा, खासकर उन परिवारों पर जो LPG पर ज्यादा निर्भर हैं.

कमर्शियल सिलेंडर महंगे
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी 115 रुपये बढ़ाई गई हैं. यह बढ़ोतरी छोटे बिजनेस, रेस्टोरेंट और होटल्स पर भारी पड़ सकती हैं. नई कीमतें इस प्रकार है:

दिल्ली: 1883 रुपये
मुंबई: 1835 रुपये
कोलकाता: 1875.50 रुपये → 1990 रुपये
चेन्नई: 1929 रुपये → 2043.50 रुपये

सरकार और IOC की प्रतिक्रिया
केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति और ईंधन की कोई कमी नहीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "हमारी प्राथमिकता अपने नागरिकों के लिए सस्ता और टिकाऊ फ्यूल उपलब्ध कराना हैं. भारत में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है और कंज्यूमर्स को सप्लाई में रुकावटों की चिंता नहीं करनी चाहिए." इसी तरह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरों को भी खारिज किया और कहा कि देश में पर्याप्त ईंधन की आपूर्ति मौजूद हैं. सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत के पास अलग-अलग सोर्स से पर्याप्त क्रूड ऑयल, पेट्रोलियम प्रोडक्ट और LPG उपलब्ध है, जो होर्मुज स्ट्रेट के तनाव से प्रभावित होने वाली आपूर्ति से कहीं ज्यादा हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में तपती गर्मी और उमस का कहर! आज हो सकती है बारिश
 
संबंधित सामग्री

आदिवासी अस्मिता संस्कृति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों: आदित्य साहू

झारखंड

आदिवासी अस्मिता संस्कृति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों: आदित्य साहू

राष्ट्रपति के साथ ममता बनर्जी और बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक: बाबूलाल मरांडी

झारखंड

राष्ट्रपति के साथ ममता बनर्जी और बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक: बाबूलाल मरांडी

यह राष्ट्रपति का अपमान है,आदिवासी समाज का अपमान है

 रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

झारखंड

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अंबेडकर पार्क डकरा में जिला परिषद रांची डीएमएफटी योजना अंतर्गत कार्यों का किया शिलान्यास

झारखंड

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अंबेडकर पार्क डकरा में जिला परिषद रांची डीएमएफटी योजना अंतर्गत कार्यों का किया शिलान्यास

महेशपुर में जीटी रोड किनारे पेड़ काटे जाने का मामला, कतरास के राजा और जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप की चर्चा

झारखंड

महेशपुर में जीटी रोड किनारे पेड़ काटे जाने का मामला, कतरास के राजा और जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप की चर्चा